Hanuman Chalisa

इस बार भी वोट नहीं डाल पाएंगे अटल बिहारी वाजपेयी

Webdunia
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (15:46 IST)
लखनऊ। मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव आयोग के तमाम प्रयासों के बावजूद लखनऊ मध्य सीट से 'वोटर संख्या 141' इस बार भी अपना मत नहीं डाल पाएंगे। यह वोटर और कोई नहीं, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी हैं।
 
लखनऊ से लगातार 5 दफा सांसद रह चुके 92 वर्षीय वाजपेयी धीरे-धीरे नवाबों के इस शहर का पर्याय बन गए, हालांकि लखनऊ मध्य सीट से मतदाता संख्या 141 वाजपेयी इस बार भी विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे। लखनऊ में आगामी रविवार को मतदान होना है।
 
वाजपेयी के करीबी सहयोगी शिवकुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इस बार भी विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे। वाजपेयी ने आखिरी बार वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला था। उसके बाद वे वर्ष 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव और साल 2009 तथा 2014 के लोकसभा चुनाव में वे स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं डाल सके। 
 
वर्ष 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से सांसद चुने गए वाजपेयी जिस मतदान बूथ पर आधिकारिक मतदाता हैं, वह लखनऊ नगर निगम के कार्यालय परिसर में स्थित है।
 
भाजपा के प्रांतीय प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अटलजी भले ही भाजपा प्रत्याशी को वोट ना दे सकें, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा। हम उनकी दुआ के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और उत्तरप्रदेश जीतेंगे। 
 
25 दिसंबर 1924 को जन्मे वाजपेयी वर्ष 1942 में 'भारत छोड़ो आंदोलन' के दौरान राजनीति में आए थे। वे संयुक्त राष्ट्र सभा में हिन्दी में भाषण देने वाले पहले भारतीय विदेश मंत्री भी थे। वाजपेयी एकमात्र ऐसे गैरकांग्रेसी प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अगला लेख