Hanuman Chalisa

सपा-कांग्रेस की जुगलबंदी, अपराध और भ्रष्टाचार का गठबंधन : भाजपा

Webdunia
गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (14:54 IST)
मथुरा। भाजपा ने सपा और कांग्रेस के आपसी जुगलबंदी को अपराध और भ्रष्टाचार का गठबंधन बताते हुए कहा कि जनता दोनों पार्टियो को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।
 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीश शुक्ला ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने काम पर भरोसा नहीं था और जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए उन्होंने कांग्रेस से हाथ मिलाया है। इससे उनके काम के दावों की पोल खुल गई है। अब अगर इस जुगलबंदी में बसपा भी शामिल हो जाए तो भी उनकी दाल गलने वाली नहीं है। जनता इन दलों के चरित्र को समझ चुकी है इसलिए ये तीनों साथ आकर भी भाजपा को रोक नहीं पाएंगे। 
 
उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस का अपराध और भ्रष्टाचार का गठबंधन है। सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर मुजफ्फरनगर दंगो तथा कैराना से हुए पलायन की दोबारा जांच कराई जाएगी। बसपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका दलित प्रेम छलावा मात्र है। उन्हें दलित से नहीं, बल्कि दौलत से प्यार है। उनकी बातों का खोखलापन बसपा सरकार में दलितों पर हुए जुल्मों के आकड़ों से पता चलता है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख