Hanuman Chalisa

भाजपा का घोषणा पत्र, यूपी में डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की होगी नियुक्ति

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2017 (15:34 IST)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि...

* लखनऊ और नोएडा में मेट्रो का विस्तार होगा। 
* 6 छोटे शहरों में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। 
* तीर्थस्थलों के हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। 
* तीन नई महिला बटालियन बनाई जाएंगी। इसमें से महिला सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स बनाया जाएगा। 
* महिलाओं के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। 
* राम मंदिर संवैधानिक तरीके से बनाएंगे। 
* यूपी में 6 एम्स अस्पताल खोले जाएंगे।
* युवाओं को बिना भेदभाव के दिए जाएंगे लेपटॉप। लेपटॉप के साथ एक साल तक के लिए 1जीबी इंटरनेट मुफ्त दिया जाएगा। 
* कॉलेजों में मिलेगी फ्री वाई फाई की सुविधा। 
* लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा। 
* एक करोड़ परिवारों को गरीब कल्याण कार्ड। 
* सभी गरीबों परिवारों में उज्जवला योजना के तहत‍ निशुल्क गैस कनेक्शन।
* 5 साल में हर गांव में 24 घंटे बिजली देंगे। 
* 5 साल में हर घर में बनाए जाएंगे शौचालय। 
* कानपुर, गोरखपुर और गाजियाबाद में फौरन चलाई जाएगी मेट्रो।
* अपराधियों पर फौरन कार्रवाई की जाएगी। 
* एफआईआर दर्ज करते समय भेदभाव खत्म किया जाएगा। 
* 45 दिन के भीतर फरार अपराधी जेल जाएंगे। 
* खनन माफिया के खिलाफ टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। 
* एंटी भू‍माफिया फोर्स का गठन किया जाएगा। 
* डायल 100 को अपग्रेड किया जाएगा। 15 मिनट में पहुंचेगी पुलिस। 
* 90 प्रतिशत नौकरी यूपी के युवाओं को ही दी जाएगी। 
* वर्ग 3 और वर्ग 4 की नियुक्तियों में खत्म होंगे इंटरव्यू।
* डेयरी विकास फंड का गठन किया जाएगा। 
* डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। 
* जानवरों के अवैध कत्लखाने बंद दिए जाएंगे। 
* भाजपा का रोजगार, विकास और किसानों पर ध्यान। 
* भाजपा यूपी के लघु और मध्यम किसानों से कर्ज पर ब्याज नहीं लिया जाएगा। 
* गन्ना किसानों को तुरंत भुगतान किया जाएगा। 
* कृषि मजदूरों को 2 लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा।
* भाजपा का घोषणा पत्र 9 मुद्दों में बांटा गया है। 
* अमित शाह ने यूपी सरकार को केन्द्र मिले पैसों का हिसाब अखिलेश यादव से मांगा।
* भाजपा ने कभी जाति और परिवार की राजनीति नहीं की। 
* शाह ने कहा कि जो जनता का काम करेगा, वही यूपी पर राज करेगा। 
* यूपी में 30 लाख लोगों की राय जानने के बाद घोषणा पत्र तैयार किया। 
* यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। 
* उत्तर प्रदेश की जनता इस बार भी भाजपा का साथ देगी। 
* भाजपा ने इस बार नया प्रयोग किया है। 
* पिछले 15 सालों में उत्तर प्रदेश काफी पीछे चला गया। 
* भाजपा को मौका मिला तो यूपी बीमारू राज्य नहीं रहेगा।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में भयावह हेलीकॉप्टर हादसा, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 11 लोगों की मौत, प्‍लेन में सवार थे स्काईडाइवर्स

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

CM मोहन यादव ने कुकरू में किया योगाभ्यास, रुद्राक्ष का रोपा पौधा, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

यमुना प्राधिकरण बना हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग हब: ₹15,000 करोड़ के निवेश से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

अगला लेख