Hanuman Chalisa

डिंपल यादव ने ‘कसाब’ की नई परिभाषा बताई

Webdunia
सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (08:03 IST)
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों के शब्द प्रहार के ताजा चरण में राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सपा सांसद डिंपल यादव ने ‘कसाब’ को नई परिभाषा दी है जिसे लेकर सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक शब्द गढ़ा था।
डिंपल ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच यहां एक चुनावी रैली में कहा, 'भाजपा कहती है कि ‘क’ से कांग्रेस, आपके अखिलेश भैया कहते हैं कि ‘क’ से कंप्यूटर, ‘स’ से स्मार्टफोन, जिसके जरिए आप सरकार की नीतियों के बारे में सारी सूचना पा सकते हैं और ‘ब’ से बच्चे।' 
 
शाह ने पिछले सप्ताह गोरखपुर के चौरी चौरा में एक रैली में ‘कसाब’ में ‘क’ से कांग्रेस, ‘स’ से सपा और ‘ब’ से बसपा कहा था। उन्होंने 26-11 के मुंबई आतंकी हमले के हमलावर अजमल कसाब के नाम से यह तुलना की थी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत 24 घंटे में 424 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

ईरान युद्ध पर ट्रंप को अपनी ही संसद में लगा तगड़ा झटका; अब भारत समेत 54 देशों पर लगेगा एक्स्ट्रा टैक्स!

LIVE: दिल्ली में आज से फायर सेफ्टी अभियान, लवकेश बजाज की कोर्ट में पेशी

अगला लेख