गायत्री प्रजापति के सरकारी आवास पर पुलिस का छापा

Webdunia
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 (20:22 IST)
लखनऊ। सामूहिक बलात्कार के आरोपी उत्तरप्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति के सरकारी आवास पर मंगलवार को पुलिस ने छापा मारा। अमेठी विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार प्रजापति के गौतमपल्ली स्थित आवास पर अपराह्न करीब तीन बजे उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पहुंची। हालांकि उस समय वे वहां मौजूद नहीं थे। अमेठी क्षेत्र में राज्य विधानसभा के चल रहे चुनाव के पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान हो चुका है।
उधर हजरतगंज के पुलिस उपाधीक्षक अवनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रजापति के आवास पर पुलिस उनसे पूछताछ और घटनास्थल का निरीक्षण करने गई थी, लेकिन वे अपने आवास पर नहीं मिले। पुलिस फिर जाएगी। उनसे पूछताछ करेगी। घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और साक्ष्य मिले तो गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
 
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश से गायत्री प्रजापति समेत सात लोगों के खिलाफ गत 18 फरवरी को यहां गौतमपल्ली थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस उपाधीक्षक अमिता सिंह ने दो दिन पहले ही दिल्ली जाकर पीड़िता का बयान दर्ज किया था। 
 
सिंह ने कहा था कि साक्ष्य मिलते ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उनका कहना था कि पीड़िता के वकील से उनकी बात हुई थी। वकील ने दिल्ली आकर पीड़िता का 164 का बयान दर्ज करने के लिए कहा था। गायत्री प्रजापति के अलावा अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास वर्मा ,चन्द्र पाल, रुपेश और आशीष शुक्ला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी के अलावा 367, 511, 504, 506 और पास्कों एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
उच्चतम न्यायालय ने उत्तरप्रदेश पुलिस को आदेश दिया था कि प्रजापति के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, छेड़छाड़ और महिलाओं के शोषण को लेकर मुकदमा दर्ज करे तथा आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करे। पैंतीस वर्षीय पीड़िता ने प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उसका कहना था कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ और उसकी बेटी का भी यौन उत्पीड़न किया गया। पीडित महिला ने शिकायत में कहा था कि वह प्रजापति से करीब तीन साल पहले मिली थी।
 
महिला का आरोप है कि मंत्री ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया था। महिला ने घटना की तस्वीरें लेने का भी आरोप लगाया था। महिला का कहना है कि प्रजापति और उसके साथियों ने कई बार उसका बलात्कार किया। खनन मंत्री रह चुके प्रजापति पर अवैध खनन के भी आरोप लगे थे।
 
उधर प्रजापति का कहना था कि उन्हें राजनीतिक षड्‍यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। उन पर लगे आरोप निराधार हैं। न्यायपालिका का वे सम्मान करते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि जांच में वे निर्दोष साबित होंगे। परिवहन मंत्री गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्चतम न्यायालय की शरण में गए थे। उनका कहना था कि उनका भी पक्ष सुना जाए। (वार्ता)

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

Ahmedabad Plane Crash : भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए विश्वास कुमार, विमान हादसे के दौरान बगल में बैठा था

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 IAS अधिकारियों का किया तबादला

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा कोई रियायत नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार : फारूक अब्दुल्ला

iran israel conflict : क्या ईरान-इजराइल युद्ध में होगी अमेरिका की डायरेक्ट एंट्री, डोनाल्ड ट्रंप रुकेंगे नहीं, खामेनेई झुकेंगे नहीं

Ahmedabad Plane Crash : डीएनए जांच से 208 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे 170 शव

अगला लेख