Hanuman Chalisa

मथुरा में विकास को बाधित कर रही है सपा : हेमा मालिनी

Webdunia
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (15:14 IST)
मथुरा। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए सपा सरकार से समर्थन नहीं मिल रहा है और इस संबंधी प्रस्तावों को अखिलेश यादव प्रशासन ने या तो बाधित किया है या उनमें देर की है।
 
हेमा मालिनी ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में मांट एवं बलदेव विधानसभा सीटों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम विकास कार्य करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं लेकिन हमें समाजवादी पार्टी का समर्थन नहीं मिलता। 
 
हेमा ने कहा कि मथुरा से भेजे गए प्रस्ताव या तो लखनऊ पहुंचकर अटक जाते हैं या फिर उन पर बहुत धीमी गति से कार्य होता है। ऐसे में अगर केंद्र और प्रदेश में एक ही दल की सरकार होगी तो मैं क्षेत्र में बेहतर ढंग से विकास कर सकूंगी इसलिए मैं आपसे भाजपा के लिए मतदान करने की अपील करती हूं। 
 
उन्होंने नोटबंदी के मामले पर कहा कि इससे केवल कालाधन रखने वालों को ही परेशानी हुई है और आम आदमी को दिक्कत नहीं हुई। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख