विजयवर्गीय ने सपा-कांग्रेस के चुनावी गठजोड़ को 'लुटेरों का गठबंधन' बताया

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (16:56 IST)
इंदौर। उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के चुनावी गठजोड़ को 'लुटेरों का गठबंधन' करार देते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को कहा कि जनता को पता है कि दोनों दलों की सियासी संधि से देश का अहित होगा।
विजयवर्गीय ने यहां कहा कि कांग्रेस जब केंद्र में सत्ता में रही तो उसने देश को लूटा और सपा जब उत्तरप्रदेश में सरकार में रही तो उसने इस सूबे को लूटा। पहले छोटा लुटेरा और बड़ा लुटेरा अलग-अलग चुनाव लड़ते थे और अब दोनों लुटेरे (चुनावी मैदान में) साथ आ गए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि यह लुटेरों का चुनावी गठबंधन है जिससे देश का अहित होगा। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं घोषित करने के बारे में पूछे जाने पर भाजपा महासचिव ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चेहरा आमतौर पर पेश नहीं करती है। हम एक विचारधारा आधारित पार्टी हैं और अपने संगठन के बूते चुनाव लड़ते हैं, हालांकि उत्तरप्रदेश में ऐसे कई भाजपा नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बनने की योग्यता रखते हैं।
 
विजयवर्गीय ने एक सवाल के जवाब में गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा के दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने पंजाब में भी भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताया लेकिन माना कि पंजाब विधानसभा चुनावों में सत्ता विरोधी रुझान प्रतीत होने के कारण भाजपा को थोड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।
 
उनके गृह नगर इंदौर के किसी भी भाजपा विधायक को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में अब तक शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं कहते हैं कि इंदौर उनके सपनों का शहर है लिहाजा जब तक इंदौर से किसी भाजपा विधायक को मंत्री नहीं बनाया जाता, तब तक यही माना जाना चाहिए कि मुख्यमंत्री खुद इस शहर की नुमाइंदगी कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी, लू से 6 और लोगों की मौत, फलौदी में पारा 49

चीन-ताइवान जंग की आहट, चीनी सेना ने किया युद्ध का अभ्यास

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर हो सख्ती, CM मोहन यादव के निर्देश, खुले में मांस बिक्री वालों पर करे कार्रवाई

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया रजिस्ट्रेशन ऐप

अगला लेख