Hanuman Chalisa

सपा-भाजपा से नाराज है उप्र की 22 करोड़ जनता : मायावती

Webdunia
रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (17:08 IST)
बलिया (उप्र)। उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुसलमानों से लगातार वोट की अपील कर रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि राज्य में सपा के लगभग 5 साल और केंद्र में भाजपा के पौने 3 वर्ष के कार्यकाल के दौरान दोनों की गलत नीतियों से प्रदेश की 22 करोड़ जनता नाराज है।

 
मायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि दोनों ही सरकारों की गलत नीतियों और कार्यकलापों के कारण प्रदेश की 22 करोड़ जनता नाराज और आक्रोशित है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मिलकर उत्तरप्रदेश को बर्बाद करने के सपने देख रहे हैं।
 
मायावती यहां भी मुसलमानों को बसपा के पक्ष में वोट देने के फायदे बताने से नहीं चूकीं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को भी एकतरफा वोट बसपा को देना है जिसका (बसपा) अपना दलित बेस वोट पूरी तरह एकजुट है और भाजपा को हराने के लिए सक्रिय और तत्पर है। इस वोट में विशेषकर मुस्लिम समाज का वोट जुड़ जाने से भाजपा को इसका जबर्दस्त नुकसान पहुंचेगा और भाजपा प्रदेश की सत्ता पर किसी भी की मत पर काबिज नहीं हो सकती है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने किसी भी चेहरे को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने की अभी तक हिम्मत नहीं जुटा पाई है। सपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा अपनी सरकार में शुरू से ही कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के मामले में जबर्दस्त दागी चेहरा रहा है।
 
मायावती ने कहा कि जिस सपा को अराजक, आपराधिक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी और जंगलराज आदि का खास प्रतीक माना जाता है, उसके साथ कांग्रेस भी गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। ऐसी स्थिति में अब यहां प्रदेश की आम जनता को तय करना है कि क्या वे सपा-कांग्रेस गठबंधन के दागी चेहरे को वोट देंगे या इसके स्थान पर इन सभी तत्वों का सफाया कर हर स्तर पर कानून का राज करने वाली बसपा के 'बेदागी' चेहरे को अपना वोट देंगे।
 
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हत्या, अपहरण, महिलाओं पर अत्याचार और उत्पीड़न, गुंडाराज, जमीन पर कब्जे, सांप्रदायिकता, दंगे, तनाव आदि की घटनाएं चरम पर हैं। इस सरकार के चलते प्रदेश में घोर असुरक्षा और आतंक का माहौल हावी है। विकास के कार्य भी आधे-अधूरे किए जाते रहे हैं।
 
मायावती ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश की जनता का सरकारी करोड़ों-अरबों रुपया अकेले मीडिया में बेदर्दी से खर्च कर दिया है जबकि इसी धन को गरीबों के हित व कल्याण के कार्यों पर भी खर्च किया जा सकता था। विकास और जनहित के जो भी थोड़े कार्य हुए उनमें से अधिकांश बड़े-बड़े कार्यों की शुरुआत बसपा सरकार में ही कर दी गई थी। ये नाम बदलकर चला रहे हैं हमारी योजनाएं। समाजवादी पेंशन योजना का पहले का मूल नाम महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना था। 
 
उन्होंने मुस्लिम वोटरों से अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के लोग अपना वोट सपा उम्मीदवारों को देते हैं तो वह वोट पूरी तरह बेकार हो जाएगा और उसका सीधा फायदा भाजपा को ही पहुंच सकता है। बसपा का दलित वोट बेस पूरी तरह एकजुट और भाजपा को हराने के लिए तत्पर एवं सक्रिय है। इससे मुस्लिम जुड़ गया तो भाजपा को इसका जबर्दस्त नुकसान पहुंचेगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचक; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख

दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित

AI Impact Summit : PM मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक की तारीफ की, बताया क्यों खास है यह समिट

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

अगला लेख