Hanuman Chalisa

आरक्षण पर मायावती का पलटवार, 'बंदर घुड़की' देना बंद करे भाजपा

Webdunia
शनिवार, 21 जनवरी 2017 (15:21 IST)
लखनऊ। दलित वोट बैंक के सहारे चुनावी संभावनाएं तलाशने वाली और आरक्षण की पुरजोर  वकालत करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  पर आरोप लगाया कि वे दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।
 
मायावती ने संघ और भाजपा को चेताया और कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  लोगों को इन वर्गों के आरक्षण को खत्म करने की बार-बार बंदर घुड़की देने की बात बंद करनी  चाहिए। 
 
उन्होंने यहां कहा कि देश को विशेषकर दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों के  मसीहा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति 'मुंह में राम बगल में छुरी' की तरह बर्ताव करने  वाले भाजपा और उनके नीति निर्धारक आरएसएस तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इन वर्गों के  मामले में जातिवादी मानसिकता का पर्दाफाश करते हुए कहना चाहती हूं कि इन वर्गों के लोगों  को अंबेडकर के अथक प्रयासों से संविधान में आरक्षण और जो अन्य कानूनी अधिकार मिले, वो  उनका संवैधानिक अधिकार है। 
 
मायावती ने कहा कि इस अधिकार को कोई सरकार खासकर भाजपा और उसकी कंपनी के लोग  तथा आरएसएस के लोग भी नहीं छीन सकते। अगर आरक्षण खत्म करने के लिए मोदी सरकार  कानून बनाती है तो इन वर्गों के लोग उसे हमेशा के लिए राजनीति करना भुला देंगे।
 
उल्लेखनीय है कि जयपुर साहित्योत्सव में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य  ने शुक्रवार को आरक्षण व्यवस्था की फिर से समीक्षा की वकालत की है। उन्होंने कहा था कि  अगर आरक्षण व्यवस्था जारी रही तो इससे अलगाववाद को बल मिलेगा।

बसपा सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश की जनता से अनुरोध किया कि आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों से उनके 
 
आरक्षण को आये दिन खत्म करने की बात करने वाले खासकर भाजपा और संघ को वर्तमान में उत्तर प्रदेश सहित 
 
देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव में उनके ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी हराकर उन्हें सजा अवश्य दें।
 
बिहार की तरह ही उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी उन्हें सबक दें ताकि इस पार्टी (भाजपा) और संघ के लोग आरक्षण खत्म करने की बेहूदी और असंवैधानिक बातें ना कर सकें।
 
मायावती ने कहा कि इन वर्ग के लोगों से ये भी कहना चाहती हूं कि यदि किसी कारणवश उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाती है तो फिर उनका मनोबल इतना बढ़ जाएगा कि केन्द्र में इनकी पार्टी की सरकार बिना कोई देरी किए यहां दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों का आरक्षण अवश्य खत्म कर देगी या निष्प्रभावी बना देगी।
 
उन्होंने कहा कि इसे बचाने के लिए अब इस चुनाव में एकजुट होकर अपना वोट केवल बसपा को देना है जो इन वर्ग के आरक्षण को बचाने के लिए संघषर्शील रहती है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख