Hanuman Chalisa

माकपा दो दशक बाद चुनाव में

संदीप श्रीवास्तव
शनिवार, 21 जनवरी 2017 (16:16 IST)
फैजाबाद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी लंबे अंतराल यानी करीब 20 वर्षों बाद इस बार के विधानसभा चुनाव में फैजाबाद की 1 से अधिक 3 विधानसभा सीटों अयोध्या विधानसभा, बीकापुर विधानसभा व मिल्कीपुर विधानसभा से चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतार रही है। अयोध्या विधानसभा से सूर्यकांत पांडेय, बीकापुर से बद्रीनाथ व मिल्कीपुर से अभी नाम नहीं घोषित हुआ है तथा जल्द ही वह भी घोषित हो जाएगा। 
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी इस चुनाव के पूर्व जिले में स्व. मित्रसेन यादव के नाम से जानी जाती थी। मित्रसेन यादव ने अपने दम पर पार्टी को लगातार वर्ष 1972, 1980, 1985 व 1993 में विधानसभा तक पहुंचाया व वर्ष 1989 में देश की संसद तक पहुचाया। किंतु जब मित्रसेन यादव वर्ष 1993 में पार्टी को अलविदा कह समाजवादी पार्टी के साथी बन गए तो उसके बाद से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पहचान धीरे-धीरे धूमिल होती रही और पार्टी के पदादिकारियों के लिए केवल खानापूर्ति तक ही रह गई।
 
इस बार पार्टी ने फिर दम भरते हुए विधानसभा चुनाव में अपनी पहचान दोबारा बनाने के प्रयास में लगते हुए फैजाबाद की 3 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ाने की घोषणा की। अयोध्या विधानसभा से समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के बागी सूर्यकांत पांडेय, बीकापुर विधानसभा से बद्रीनाथ व मिल्कीपुर से नाम अभी घोषित होना है।
 
सूर्यकांत ने कहा कि अयोध्या के मतदाता हमें वोट इसलिए देंगे कि भाजपा व सपा ने उनके साथ धोखा किया व किसी भी प्रकार के कोई विकास कार्य नहीं किए हैं।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख