Hanuman Chalisa

जब मोदी ने पूछा, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा...

Webdunia
रविवार, 5 मार्च 2017 (10:27 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के चुनावी दंगल में कूदे कद्दावर नेता प्रचार को प्रभावशाली बनाने की कवायद में बॉलीवुड फिल्मों और उनके डायलॉग का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां तक की मऊ में प्रधानमंत्री मोदी ने 'बाहुबली' फिल्म का जिक्र करते हुए भीड़ से सवाल किया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यूं मारा?
 
सत्ताधारी सपा के स्टार प्रचारक अखिलेश यादव को लेकर कुछ फिल्मों के दृश्य हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किए गए हैं तो उनके गठबंधन साझेदार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2014 लोकसभा चुनावों के दौरान किए गए वादों के पूरा नहीं होने की दलील देते हुए 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'शोले' के गब्बर सिंह का इस्तेमाल करते नजर आए।
 
राहुल ने वोटरों से कहा कि आपने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म देखी होगी। आपको याद है ना? फिल्म में 'अच्छे दिन' का वादा किया गया है लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाद भी जो नतीजा निकला, वह 'शोले' के गब्बर सिंह वाला रहा। शोले में अमजद खान ने गब्बर सिंह की भूमिका निभाई थी।
 
सधी हुई भाषण शैली के लिए लोकप्रिय प्रधानमंत्री ने भी फिल्मों का उल्लेख किया। मऊ में मोदी ने 'बाहुबली' फिल्म का जिक्र करते हुए भीड़ से सवाल किया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यूं मारा?' मोदी ने कहा कि फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा ने बाहुबली का सब कुछ तबाह कर दिया। मोदी ने सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चुनाव चिह्न छड़ी का जिक्र करते हुए उनके उम्मीदवार की ओर इशारा किया और कहा कि इस व्यक्ति में वैसी (बाहुबली) क्षमता है। छड़ी काफी है और कानून की यह छड़ी 11 मार्च को अपनी ताकत दिखाएगी।
 
इससे पहले भी मोदी ने '27 साल यूपी बेहाल' के कांग्रेस के अभियान पर कटाक्ष करते हुए 'आ गले लग जा' फिल्म का उल्लेख किया था। सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने अपने ही अंदाज में कहा कि क्या हुआ 'आ गले लग जा?' 
 
अमेठी में एक सभा के दौरान राहुल ने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप मढ़ते हुए पुराने गीत 'तू ना हिन्दू बनेगा, ना मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा' का उल्लेख किया। यूटयूब पर भी वीडियो चल रहे हैं जिनमें अखिलेश को प्रदेश की राजनीति का डॉन, रईस और कृष बताया गया है। ये वीडियो सोशल साइट्स और अन्य वेब पोर्टल पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।
 
इन वीडियो में अखिलेश के इंटरव्यू और भाषणों को फिल्मों के डायलॉग से जोड़कर दिखाया गया है। राजनीतिक विरोधियों को खलनायक और अखिलेश को नायक के रूप में पेश किया गया है। फिल्मी स्टाइल में कारों की रेस से लेकर विमानों से कूदने के दृश्य दिखाए गए हैं और अखिलेश को 'हीरो' की छवि में दिखाया गया है। मायावती का भी एक वीडियो यूटयूब पर है जिसमें उन्हें 'मर्दानी' के रूप में पेश किया गया है।
 
मुख्यमंत्री की सांसद पत्नी डिम्पल यादव ने भी हिन्दी फिल्म 'लावारिस' के लोकप्रिय गीत 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' का इस्तेमाल अपने एक भाषण में किया। 'गोद लिए हुए बेटे' की मोदी की टिप्पणी पर डिम्पल की यह प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा कि मोदी बाहरी हैं और उनका प्रदेश में कोई काम नहीं है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

अगला लेख