Hanuman Chalisa

मैं तो गधों से भी प्रेरणा लेता हूं: मोदी

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (15:13 IST)
बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि मैं तो गधे से भी प्रेरणा लेता हूं।
 
आलोचनाओं को ही हथियार बनाने में माहिर मोदी ने विजय शंखनाद रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, 'मैं गर्व से गधे से प्रेरणा लेता हूं और देश के लिए गधे की तरह काम करता हूं। सवा सौ करोड़ देशवासी मेरे मालिक हैं। गधा वफादार होता है। उसे जो काम दिया जाता है वह पूरा करता है।'
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि संप्रग सरकार ने गुजरात के गधों के ऊपर डाक टिकट जारी किया था। वहां के गधों में भी खूबियां हैं।
 
गौरतलब है कि यादव ने हाल ही में एक चुनावी सभा में फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन को गुजरात के गधों के लिए प्रचार नहीं करने की नसीहत दी थी। गुजरात पर्यटन विभाग की ओर से गधों को लेकर विज्ञापन जारी किए गए हैं। विज्ञापन के जरिये पर्यटकों को लुभाने की कोशिश की जा रही है।
 
मुख्यमंत्री ने व्यंग्य करते हुए सभा में कहा था, 'बच्चन जी को गुजरात के गधों का प्रचार नहीं करना चाहिए।' उनका यह बयान काफी चर्चा में रहा था। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख