Hanuman Chalisa

मोदी के रोडशो पर बवाल, कांग्रेस चुनाव आयोग की शरण में

Webdunia
रविवार, 5 मार्च 2017 (07:44 IST)
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोडशो बिना पूर्वानुमति के हुआ है और उनकी रैली से पहले टाउन हॉल का घेराव किया, जिसके कारण यहां तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। दूसरी ओर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में मोदी की अनधिकृत रैली के खिलाफ शिकायत की है और प्रदेश में अपने गठबंधन सहयोगी सपा से भी ऐसा करने का अनुरोध किया है।
 
गड़बड़ी शनिवार शाम में करीब साढ़े बजे शुरू हुई, जब टाउन हॉल के बिल्कुल पास से ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सपा सांसद डिम्पल यादव का संयुक्त रोडशो पास से गुजरा।
 
रोडशो के लिए सड़कों पर जुटे और अपने नेताओं की गाड़ी के पीछे चल रहे सपा कार्यकर्ता वहां से हटकर टाउन हॉल की ओर चले गए तथा उसका घेराव किया। वे नारेबाजी करने लगे। इसने पुलिस और प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया।
 
कुछ अधिकारी जहां सपा समर्थकों को शांत कराने में जुटे वहीं कुछ मोदी की रैली के लिए वहां पहुंच रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को संभालने में जुट गए।
 
घटना के करीब दो घंटे पहले जब अखिलेश, राहुल और डिम्पल की रैली चौकाघाट से गुजर रही थी, उस दौरान सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी।
 
सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि मोदी को शनिवार को सिर्फ वाराणसी आना था और दोनों मंदिरों में पूजा करनी थी, लेकिन उन्होंने रोडशो किया, खुले वाहन में यात्रा की और प्रशासन की पूर्वानुमति के बिना अपने संसदीय क्षेत्र में शक्तिप्रदर्शन किया।
 
अधिकारियों ने जब सपा कार्यकर्ताओं को समझाया कि वे प्रधानमंत्री की रैली में बाधा ना पहुंचाएं और इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएं, इस पर वे शांत हुए। इस बीच कांग्रेस की जिला इकाई ने मोदी के रोडशो के संबंध में लिखित शिकायत की है।
 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्शणेय ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रजा नाथ शर्मा ने निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत देकर कहा है कि प्रधानमंत्री का रोडशो बिना अनुमति लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि शर्मा ने सपा से भी ऐसी ही शिकायत दर्ज कराने को कहा है। हम आशा करते हैं हमारा गठबंधन सहयोगी सलाह मानेगा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

LIVE: टेलीग्राम को बड़ा झटका, नहीं हटा अस्थाई बैन

पावागढ़ में पहाड़ी से गिरीं विशाल चट्टानें, 2 श्रद्धालुओं की मौत; कई और दबे होने की आशंका

66 दिन बाद खुला हार्मुज स्ट्रेट: अमेरिका ने हटाई नाकेबंदी, फिर दौड़ने लगे तेल टैंकर

अगला लेख