Hanuman Chalisa

अखिलेश की नई सरकार में शिवपाल फिर बनेंगे मंत्री : मुलायम सिंह

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (12:59 IST)
लखनऊ। यूपी में तीसरे चरण के मतदान के तहत रविवार को सपा के गढ़ माने जाने वाले इलाकों में चुनाव हुआ है। इसमें इटावा की चर्चित जसवंतनगर सीट पर भी वोट डाले गए। इस सीट के अधीन मुलायम सिंह यादव का पैतृक गांव सैफई आता है।

 
यहां वोट देने के लिए मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आए। वोट डालने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए सपा मुखिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे बहुमत से जीतेगी और अखिलेश फिर से मुख्‍यमंत्री बनेंगे।
 
अखिलेश यादव के दोबारा सत्‍ता में आने की स्थिति में सरकार के भीतर शिवपाल की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर मुलायम सिंह ने कहा कि निश्चित रूप वे नई सरकार का हिस्‍सा होंगे। जब उनसे कहा गया कि इटावा की एक रैली में पिछले दिनों अखिलेश ने चाचा शिवपाल पर हमला बोला है तो उन्‍होंने कहा कि वह इशारा स्‍थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर था, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे।
 
उससे पहले रविवार को मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई में वोट डालने के बाद कहा था कि उन्‍होंने समाजवादी पार्टी को वोट दिया है। दरअसल, पिछले दिनों इटावा में बोलते हुए अखिलेश यादव ने शिवपाल पर परोक्ष रूप से तंज कसा था और सबक सिखाने की बात कही थी। उसी पृष्‍ठभूमि में माना जा रहा है कि उन्‍होंने स्‍पष्‍टीकरण देते हुए कहा कि उन्‍होंने सपा को वोट दिया है।
 
उल्‍लेखनीय है कि इस वक्‍त शिवपाल यादव सपा में हाशिए पर हैं। कुछ दिन पहले अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए जसवंतनगर में एक रैली में उन्‍होंने कहा था कि 11 मार्च को चुनाव नतीजे आने के बाद वे नई पार्टी का गठन करेंगे, हालांकि बाद में वे अपने बयान से पलट गए थे और कहा था कि नई पार्टी का गठन नहीं करेंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख