Festival Posters

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी का मेगा शो, रोहनिया में किया रैली को संबोधित

Webdunia
सोमवार, 6 मार्च 2017 (10:14 IST)
पिछले दो दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को तीसरे और अंतिम दिन बनारस के गढ़वाघाट आश्रम में गए और वहां संतों से मिले। आश्रम से निकलकर जनता दर्शन के करते हुए वे पैदल ही शास्त्रीजी के घर पहुंचे और वहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने एक रोडशो किया और अंत में रोहनिया में एक रैली को संबोधित किया। शाम तक वे दिल्ली पहुंच जाएंगे।

* मोदी ने कहा कि हमारे रोडमैप से किसानों की जिंदगी बदलेगी
* उन्होंने कहा कि गांव और किसान का तभी भला होगा जब देश का विकास होगा।
* वाराणसी में रोहनिया की रैली में बोले प्रधानमंत्री मोदी आखिरी चरण में भारी मतदान कर भाजपा को जिताएं।
 
* शास्त्रीजी के घर से निकले मोदी, बनारस की सड़कों पर रोडशो जारी...
* रोहनिया के लिए रवाना हुए मोदी, रोहनिया में जनसभा को करेंगे संबोधित।
* लाल बहादुर शास्त्री के घर से निकले पीएम मोदी।
* मोदी पैदल चलकर पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के घर पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि। पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर किया माल्यार्पण। रामनगर में प्रधानमंत्री मोदी ने शास्त्री जी पर लिखा भजन सुना। उन्होंने यहां घर में लगी शास्त्री की फोटो भी देखीं।
* वाराणसी के रामनगर में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो।

* गढ़वा आश्रम में प्राधानमंत्री मोदी ने भाषण नहीं दिया और वे रामनगर के लिए निकले।
* वाराणसी के गढ़वा आश्रम से निकले प्राधानमंत्री मोदी

* पीएम मोदी ने यहां पूजा भी और संतों से मुलाकात भी की। संतों ने प्रधानमंत्री को रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। श्रीनरेंद्र मोदी संत समागम में भी शामिल हुए।
 
B*
photo ANI

* गढ़वा आश्रम के अनुयायियों की संख्या करोड़ों में है। इनमें ज्यादातर यादव और दलित हैं। इस आश्रम में कई बड़े नेता आ चुके हैं।

* प्रधानमंत्री गढ़वाघाट आश्रम में पहुंचे, मोदी ने आश्रम में दर्शन किए। वहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया। आश्रम में उन्होंने पूजा अर्चन की।
 
उनके दौरे से पहले ही केद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां आ चुके हैं।
 
उल्लेखनीय है कि आज शाम 5 बजे वाराणसी में सातवें और आखिरी चरण से लिए जारी चुनाव प्रचार थम जाएगा। 
Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

शादी से पहले शारीरिक संबंध कैसे? Supreme Court की कड़ी चेतावनी, टिप्पणी से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का किया शुभारंभ

गुजरात बजट सत्र की शुरुआत, पूर्णेश मोदी बने डिप्टी स्पीकर, जानें क्यों अहम है यह नियुक्ति

अगला लेख