Hanuman Chalisa

मोदी और अखिलेश में कोई फर्क नहीं : ओवैसी

Webdunia
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (15:18 IST)
लखनऊ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक ही सिक्के के दो पहलू करार देते हुए आरोप लगाया कि ये दोनों ही विकास के नाम पर जनता को मूर्ख बना रहे हैं।
 

ओवैसी ने यहां एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा कि अखिलेश और मोदी में कोई फर्क नहीं है। दोनों ही विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाते हैं। बाप (सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव) कहते हैं कि अखिलेश मुस्लिम विरोधी है। अब आप बाप पर यकीन करेंगे या बेटे पर?
 
उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने मुलायम, अखिलेश और राजीव गांधी को अपना नेता माना लेकिन उन्होंने इस कौम को सिर्फ छलने का काम किया। इन नेताओं की बुजदिली, नाइंसाफी और उपेक्षा की वजह से हम आपके सामने आ खड़े हुए हैं।
 
हैदराबाद से सांसद ने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा ने आतंकवाद के झूठे आरोप में जेल में बंद मुस्लिम लड़कों को छुड़ाने की बात कही थी लेकिन उस पर कुछ काम नहीं किया गया।
 
तीन तलाक के मुद्दे पर ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार को सिर्फ तीन तलाक की याद क्यों आई। उन्हें गुजरात दंगों की शिकार हुई जकिया जाफरी और दादरी कांड में मारे गए अखलाक की मां की याद क्यों नहीं आई? यह सरकार सिर्फ जुमलों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ उत्तरप्रदेश में ही बूचड़खाने बंद करने की बात क्यों कर रही है?वह इन्हें पूरे देश में बंद करे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

इंदौर के हाईप्रोफाइल हनीट्रैप में खुल सकते हैं बड़े नेताओं के राज? दिल्‍ली इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी खोली जांच की फाइल

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

अगला लेख