Hanuman Chalisa

फूलन देवी के पति कांग्रेस में शामिल

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2017 (09:34 IST)
नई दिल्ली। बैंडिट क्वीन से सांसद बनीं फूलन देवी के पति उमेद सिंह उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए ऑस्कर फर्नांडिस ने कहा कि उनके शामिल होने से उत्तरप्रदेश में पार्टी को फायदा होगा।
 
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मंजूरी मिलने के बाद उमेद सिंह पार्टी में शामिल हुए हैं। हम पार्टी में उनका स्वागत करते हैं। मुझे भरोसा है कि उत्तरप्रदेश में पार्टी को उनसे फायदा होगा।' सिंह बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद वह बसपा में शामिल हुए थे। उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में उनका जनाधार है। फूलन देवी वहीं की रहने वाली थीं।(भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर सियासत तेज, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगें

War या Ceasefire, आखिर क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, इस्लामाबाद टॉक को लेकर ईरान ने साफ किया अपना रुख

Kerala blast: केरलम में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

योगी सरकार की पहल से सशक्त हो रहीं निराश्रित महिलाएं, 40 लाख से अधिक को मिल रहा विधवा पेंशन का लाभ

परिषदीय स्कूलों में नामांकन ने पकड़ी रफ्तार: 20 दिन में 26% लक्ष्य पूरा, योगी सरकार का बड़ा दावा

अगला लेख