फूलन देवी के पति कांग्रेस में शामिल

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2017 (09:34 IST)
नई दिल्ली। बैंडिट क्वीन से सांसद बनीं फूलन देवी के पति उमेद सिंह उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए ऑस्कर फर्नांडिस ने कहा कि उनके शामिल होने से उत्तरप्रदेश में पार्टी को फायदा होगा।
 
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मंजूरी मिलने के बाद उमेद सिंह पार्टी में शामिल हुए हैं। हम पार्टी में उनका स्वागत करते हैं। मुझे भरोसा है कि उत्तरप्रदेश में पार्टी को उनसे फायदा होगा।' सिंह बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद वह बसपा में शामिल हुए थे। उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में उनका जनाधार है। फूलन देवी वहीं की रहने वाली थीं।(भाषा)
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन नहीं होने से मायावती नाराज? दिया बड़ा बयान

मराठवाड़ा में जल संकट, 1200 गांव, 455 बस्तियां पानी के टैंकरों पर निर्भर

पू्र्वांचल में PM मोदी ने संभाली चुनावी कमान, बाहुबलियों को साधने में जुटी BJP, राजा भैया की चुप्पी से सब हैरान

टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

आजमगढ़ से चुनाव में CAA की एंट्री, क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख