Hanuman Chalisa

मोदी बोले, मैं गोद लिया हूं तो क्या, यूपी मेरा माई-बाप...

Webdunia
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (15:20 IST)
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हरदोई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यूपी से सांसद बना और यहां पर मिली जीत से देश को स्थाई सरकार मिली और गरीब मां का बेटा पीएम बना। उन्होंने कहा कि यूपी ने मुझे गोद लिया है। यूपी मेरा माई-बाप है। मैं माई-बाप को नहीं छोड़ूगा। मैं भले ही गोद लिया हूं, लेकिन यूपी की चिंता है।
 
उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि यूपी से गरीबी जाने का नाम नहीं ले रही है। यहां संसाधनों, संकल्प आदि की कोई कमी नहीं है। कमी बस यहां के सरकारों के इरादों की है। फिर चाहे कांग्रेस, सपा, बसपा हो, पूरे यूपी का विकास कैसे हो, इस पर कभी सोचा नहीं गया। जो भी आया अपने वोटबैंक को संभालने में लगा रहा। यहां बसपा, सपा और कांग्रेस को मुक्त किए बिना यूपी का भाग्य नहीं बदलेगा।
 
उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक दल का कार्यालय क्या थाना हो सकता है? यहां थानेदार को शिकायत दर्ज करने से पहले वहां सपा के कार्यकर्ता से पूछना पड़ता है कि शिकायत दर्ज करूं या नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में राजनीतिक हत्याएं होती हैं, उनमें से सबसे ज्यादा जिस प्रदेश में राजनीतिक हत्याएं होती हैं उस प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश है। ये उनका काम नहीं, कारनामा बोलता है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक गैंगरेप की घटनाएं भी यूपी में होती है। मैं यूपी सरकार से पूछना चाहता हूं कि आप परिवार वाले हो, क्या आपको यूपी अपना परिवार नहीं लगता है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने कल इतिहास बनाया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर अखबार टीवी ने भारत के इसरो के वैज्ञानिकों की तारीफ की। पीएम ने कहा कि देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के सभी प्रयास कर रहे हैं। देश आगे बढ़ जाए, लेकिन यूपी को भी आगे बढ़ना है। यूपी के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। अगर यूपी-बिहार से गरीबी गई तो देश से गरीबी गई, अगर यूपी से बेरोजगारी गई तो देश से भी बेरोजगारी चली जाएगी।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

सभी देखें

नवीनतम

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 5 हथियारबंद बदमाश 10 किलो सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार, स्पेशल विमान से पहुंचे DGP कैलाश मकवाना

TET मामले पर सक्रिय CM डॉ. मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका, शिक्षकों के हित में बड़ा कदम

संभल में बड़ी कार्रवाई, ग्राम सभा जमीन से हटे अवैध कब्जे, लैंड बैंक बढ़ाने में जुटी योगी सरकार

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- हर शिकायत का होगा त्वरित समाधान

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

अगला लेख