Hanuman Chalisa

भाजपा का संकल्प उप्र को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना : राजनाथ सिंह

Webdunia
सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (17:44 IST)
वाराणसी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश के विकास के बिना देश को शिखर पर ले जाना संभव नहीं है और भाजपा का संकल्प उत्तरप्रदेश को सिर्फ उत्तम प्रदेश नहीं, बल्कि सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है।

 
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है और हमेशा से देश की दशा एवं दिशा तय करता रहा है। राजनाथ सिंह ने सोमवार को वाराणसी में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र मात्र घोषणाओं का पिटारा नहीं बल्कि हमारा संकल्प है जिसे हमे पूरा करना है। केंद्र में भाजपा सरकार भारत की राजनीति में एक विश्वसनीय पार्टी के रूप में उभरकर आई है।
 
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सिंह ने कहा कि अटलजी द्वारा चलाए गए अभियान के कारण ही आज 6,200 करोड़ रुपए की लागत से 8 अत्याधुनिक राजमार्गों का निर्माण हो सका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार जिस लखनऊ मेट्रो को अपनी उपलब्धियों में गिना रही है, जबकि उसमें 80 प्रतिशत योगदान केंद्र सरकार का है। 
 
गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के 11,000 से अधिक स्कूलों में शौचालय बनवाने के साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाखों परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घेरते हुए उन्होंने कहा कि काम बोलता नहीं, बल्कि काम धरातल पर दिखना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता आज सपा कांग्रेस के गठबंधन को नकारकर परिवर्तन के लिए भाजपा के साथ खड़ी है और हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि उत्तरप्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

एमराल्ड डेवलपर्स का हाईराइज प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च, इंदौर की स्‍काईलाइन बदलकर दिल्‍ली- मुंबई की तरह करना मकसद

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

अगला लेख