Hanuman Chalisa

सपा नेता का विवादित बयान- प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को बताया आतंकवादी

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (09:26 IST)
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोनों आतंकवादी हैं।' उत्तर प्रदेश में गुजरात के दो जादूगर जोर-शोर से घूम रहे हैं।
रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, 'इनको लगता है कि उत्तर प्रदेश का मतदाता राजनीति नहीं जानता और उसको गुमराह किया जा सकता है लेकिन यहां का मतदाता राजनीति की मर्यादा के विरुद्ध काम करने की अनुमति नहीं देगा। जनता को गुमराह करना एक राजनीतिक अपराध है। इन जादूगरों को अपनी रोजी-रोटी के लिए दूसरा धंधा अपनाना चाहिए।'
 
चौधरी ने कहा कि दिल्ली के शीर्ष पद पर काबिज लोगों को लगता है कि वे जो कहते हैं वो अकाट्य है, लेकिन उनको मालूम होना चाहिए कि उनके कहने का यहां कोई मतलब नहीं है। मोदी कहते हैं कि प्रदेश में विकास नहीं हुआ है, लेकिन इसका आधार क्या है? इसका जवाब भी उनको देना चाहिए।
 
अखिलेश सरकार के विकास कार्यों को वह किस आधार पर झुठलाने की कोशिश कर रहे हैं? यह ताज्जुब की बात है कि एक प्रधानमंत्री को सरासर झूठ बोलने में जरा भी संकोच नही है।
 
सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की राजनीति संकीर्णता से ओत-प्रोत है। भाजपा को लगता है कि हिंदू और मुसलमान उसकी सांप्रदायिक सोच और इरादे को नहीं समझते, लेकिन उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिकता का कोई स्थान नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा को इस चुनाव में इक्का-दुक्का सीट मिल जाए तो बड़ी बात है, उसे 11 मार्च को समझ में आ जाएगा कि झूठ बोलने का नतीजा क्या होता है। चौधरी ने कहा कि सपा जानना चाहती है कि अगर भाजपा विधानसभा चुनावों में हार गई तो क्या मोदी प्रधानमंत्री का पद छोड़ देंगे?
Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख