Hanuman Chalisa

मोदी को बाहरी बताने पर भड़कीं उमा भारती, प्रियंका पर बड़ा हमला...

Webdunia
रविवार, 19 फ़रवरी 2017 (13:28 IST)
लखनऊ। केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने प्रियंका गांधी वाड्रा के नरेन्द्र मोदी को उत्तर प्रदेश से बाहर का बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियंका को मोदी पर टिप्पणी करने से पहले अपनी राजनीतिक हैसियत का आकलन करना चाहिए।
 
उमा भारती ने रविवार को यहां नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेन्द्र नगर में अपना वोट डालने के पहले कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को मोदी पर टिप्पणी करने से पहले अपने राजनीतिक हैसियत का आकलन करना चाहिए।
 
वाड्रा की जब कोई राजनीतिक हैसियत है ही नहीं तो वह प्रधानमंत्री पर क्या टिप्पणी करेंगी। उन्हें कौन गम्भीरता से लेगा। वह उनकी किसी बात का जवाब देना नहीं चाहती लेकिन प्रधानमंत्री को बाहरी बताकर उन्होंने राज्य की जनता का अपमान किया है, इसलिए वह बोलने को मजबूर हुईं।
 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी को उत्तर प्रदेश की जनता ने सांसद बनाया है, तभी वह प्रधानमंत्री बन सके हैं, जब यहां की जनता ने मोदी को सांसद चुन लिया तो वह बाहरी कैसे हुए। उन्होंने कहा कि इस देश में मोदी जी के बारे में बहुत सारे लोग अनाप-शनाप टिप्पणी करते रहते हैं। यह महिला (प्रियंका) भी उसी में से एक हैं।
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के उत्तर प्रदेश द्वारा गोद लिए जाने संबंधी बयान पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी को बाहरी करार दिया था। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू

गुजरात के राज्यपाल का प्रेरणादायी निर्णय, ईंधन बचाने के लिए अहमदाबाद से कुरुक्षेत्र तक ट्रेन में किया सफर

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश समेत पूरा परिवार रहा मौजूद

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

अगला लेख