Hanuman Chalisa

टिकट झगड़े पर अमित शाह का आया यह बयान

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2017 (21:11 IST)
लखनऊ। अन्य दल छोड़कर आए लोगों को टिकट देने और भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित अनदेखी से उपजे असंतोष के परिप्रेक्ष्य में हो रहे विरोध और प्रदर्शनों पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जब टिकट के लिए झगड़ा होता है तब अच्छे दिन आने वाले होते हैं।
शाह से जब टिकट बंटवारे से उपजे भाजपा कार्यकर्ताओं के असंतोष और प्रदर्शन के बारे में सवाल किया गया तो बोले, ‘आपने लगता है कि राजनीतिक दल नहीं चलाया है। जब टिकट के लिए झगड़ा होता है तब समझिए  अच्छे दिन आने वाले होते हैं। जहां झगडा हो, वहां समझो अच्छे दिन आने वाले हैं। जहां झगडा नहीं होता, वहां मानकर चलते हैं कि हारने वाले हैं। 
 
जब यही सवाल दूसरे ढंग से दोहराया गया तो शाह ने प्रश्न करने वाले पत्रकार से कहा कि हमारी पार्टी का काम है, हम पर छोड दीजिए। हम कभी कहते हैं क्या कि आपको क्या लिखना है। सपा और कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा ने भी उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में ‘परिवारवाद’ चलाया है, इस सवाल पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि परिवारवाद से उनका मतलब है कि जब मुलायमसिंह यादव के बाद उनका बेटा (अखिलेश यादव) मुख्यमंत्री बनता है। 
 
नेहरू की बेटी इंदिराजी और फिर उनका बेटा राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनता है। इसे परिवारवाद कहते हैं। विधायक या सांसद बने तो उसे परिवारवाद नहीं कहते। भाजपा के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि टिकट बंटवारे में अनदेखी को लेकर कार्यकर्ता अपना असंतोष विरोध प्रदर्शन के रूप में व्यक्त कर रहे हैं। आत्मदाह के प्रयास भी हुए और कहीं कहीं उग्र प्रदर्शन हुए। इन कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व समझाने में लगा है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव

CM योगी ने किया सपना साकार, आभार जताने लखनऊ आए जेवर के किसान

US-Iran शांति समझौते का असर, सेंसेक्स 736 अंक उछला, निफ्टी 23,850 के पार; कच्चे तेल में बड़ी गिरावट

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

यूपी में ‘बाबाजी’ का राज है, कोई कैसे छीन लेगा पैसे

अगला लेख