Hanuman Chalisa

लखनऊ कैंट में बेटी और बहू की टक्कर

अवनीश कुमार
बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (16:44 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है तो दूसरे चरण का मतदान चल रहा है और अब तीसरे चरण के मतदान की बारी है। अन्य चरणों की अपेक्षा इस मतदान का चरण उत्तरप्रदेश की 1-1 सीट पर पार्टी के आलाकमानों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ऐसा होना लाजिमी है, क्योंकि किसी की बहू चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रही है तो किसी की बेटी चुनाव मैदान में डटकर खड़ी है।
आइए, आपको हम बताते हैं कि तीसरे चरण का मतदान 19 फरवरी को होना है। इनमें कौन-कौन सी महिलाएं हैं, क्योंकि वे बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं। सबसे पहले बात करें तो समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव हैं, जो कि लखनऊ की कैंट सीट से उम्मीदवार बनाई गई हैं और वे लंबे समय से जनता के बीच में हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वे कहीं न कहीं विपक्षी पार्टियों को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं।
 
लेकिन वहीं पर दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल को पकड़े रीता बहुगुणा जोशी भी चुनाव मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी की बहू से ही है लेकिन अगर हम रीता बहुगुणा जोशी की बात करें तो उनका ताल्लुक भी बड़े राजनीतिक परिवार से आता है, क्योंकि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की ये पुत्री हैं जिसके चलते उत्तरप्रदेश के अंदर इनका भी नाम बहुत बड़ा है और सबसे खास बात जो है, वह यह है कि जब कांग्रेस पार्टी प्रदेश में 1-1 वोट के लिए संघर्ष कर रही थी तो वहीं रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ की कैंट सीट से विजय पाने में सफल रही थीं।
 
ऐसा भी माना जाता है कि इस सीट पर उनकी जीत उनके परिवार व कांग्रेस को देखते हुए मिली थी लेकिन इस बार सब कुछ बदला है, क्योंकि रीता बहुगुणा जोशी भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस गठबंधन के तहत अर्पणा यादव उन्हें टक्कर दे रही हैं। अब ऐसे में कहीं न कहीं राजनीतिक बड़े घराने की एक बहू है, तो दूसरी तरफ बेटी है। अब यह देखना है कि कौन किस पर भारी पड़ता है?

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अगला लेख