Hanuman Chalisa

किसानों का कर्ज होगा माफ : नरेन्द्र मोदी

अवनीश कुमार
बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (22:49 IST)
कन्नौज। मेरी सरकार गरीबों की है और मैं गरीबों को भला करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कन्नौज के गुरसहायगंज में चुनावी सभा में लाखों की जनता से भरे मिलिट्री ग्राउंड में कही। उन्होंने कहा कि गरीब-गरीब की सरकार होने का दावा करने वालों ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। गरीब, किसान, महिलाओं व शोषितों के लिए सरकारों ने सही मायने में कुछ किया तो वह लूटने का काम किया। 
हमारी सरकार गरीब की थाली की व्यवस्था करना चाहती है और अन्न सुरक्षा के तहत उनके परिवारों को खाने की व्यवस्था कराना चाहती है, लेकिन उप्र की सरकार इस योजना को लागू करने में रुचि नहीं ले रही है। केंद्र की सरकार पैसा दे रही है और सपा सामाजिक संस्थाएं, आश्रमों में रहने वालों के लिए पैसा नहीं ले रहे, क्योंकि इन्हें योजना के तहत काम करने वाले बिचौलिए नहीं मिल रहे। यह कैसा समाजवाद है। कन्नौजवासियों मैं एक बात कहना चाहता हूं, यह स्थान इत्र व आलू, दोनों के लिए जाना जाता है। हमारा किसान आलू की खेती करता है। पिछले चुनाव में समाजवादी की बहू ने आलू की फूड प्रोससिंग लगाने का वादा किया था, क्या वहां कारखाना लगा, आलू बिकी, चिप्स बनी, नहीं बनी।
 
मोदी ने कहा कि किसानों के साथ हुए धोखे के लिए हिसाब मांगोंगे, की नहीं। ऐसे लोगों को सजा दोगे कि नहीं। उत्तरप्रदेश में बीते दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाई गई किसान रैली पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कहा कि ऐसे नेता हैं, आलू खेत में होता है कि फैक्टरी में होता है, इसका उन्हें कुछ पता नहीं है। उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं। किसानों के फसल मूल्य पर बोले मोदी ने कहा कि टमाटर बाजार में बेचो तो कम पैसा मिलता है, लेकिन सॉस की शीशा महंगी बिकती है। 
 
दूध बाजार में कम कीमत में बिकता है, लेकिन मिठाई अधिक दाम में बिकती है। ऐसे ही आम कम दाम में बिकता है, लेकिन अचार महंगे दाम पर बेचा जाता है। हमारी सरकार में किसानों की फसल का उचित समर्थन मूल्य दिया जाएगा, न कि सिर्फ कुनबे की चिंता की जाएगी। हमारी सरकार बनती है तो यूपी का सांसद व देश का प्रधानमंत्री होने के नाते पहली ही मीटिंग में किसानों का कर्ज माफ कराऊंगा। 

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत 24 घंटे में 424 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

ईरान युद्ध पर ट्रंप को अपनी ही संसद में लगा तगड़ा झटका; अब भारत समेत 54 देशों पर लगेगा एक्स्ट्रा टैक्स!

LIVE: दिल्ली में आज से फायर सेफ्टी अभियान, लवकेश बजाज की कोर्ट में पेशी

अगला लेख