Hanuman Chalisa

उप्र चुनाव में छठा चरण : थम गया चुनाव प्रचार का शोर

Webdunia
गुरुवार, 2 मार्च 2017 (22:01 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सपा संस्थापक मुलायमसिंह यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ समेत पूर्वाचल के सात जिलों की 49 सीटों के लिए प्रचार का शोर गुरुवार शाम 5 बजे थम गया। इस चरण में भाजपा के हिन्दुत्ववादी नेता सांसद महन्त आदित्यनाथ के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर, माफिया-राजनेता मुख्तार अंसारी के क्षेत्र मउ तथा केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र के संसदीय क्षेत्र देवरिया में चुनाव पर खास नजर रहेगी।
छठे चरण में नेपाल से सटे महराजगंज और कुशीनगर के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मउ तथा बलिया जिलों की 49 सीटों पर आगामी 4 मार्च को मतदान होगा। इस चरण के चुनाव प्रचार में भी भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगाई। इस दौरान विभिन्न नेताओं के बीच जबानी कड़वाहट भी जाहिर की गई। भाजपा नेता केशवप्रसाद मौर्य ने सपा, कांग्रेस और बसपा को ‘सांप’ और ‘समाज के कैंसर’ की संज्ञा दी।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘कारनामे बोलते हैं’ के जुमले से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। साथ ही सकल घरेलू उत्पाद को लेकर केंद्र के सकारात्मक आंकड़ों की आड़ में नोटबंदी का विरोध करने वालों को खरीखोटी सुनाई।
 
मोदी ने अखिलेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखी उत्तरप्रदेश की बदहाली बयान करती इबारत का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ‘नारियल का जूस’ निकलवाकर बेचने की टिप्पणी को लेकर उनका मजाक भी उड़ाया।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गोरखपुर में रोड शो निकाला। अपनी जनसभाओं में उन्होंने राज्य की अखिलेश यादव सरकार पर जमकर प्रहार किए। बसपा मुखिया मायावती ने अपनी जनसभाओं में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल यादव पर भी तंज कसा। छठे चरण में 77 लाख 84 हजार महिलाओं समेत करीब 1 करोड़ 72 लाख मतदाता कुल 635 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला कर सकेंगे। इसके लिए 17 हजार 926 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
 
वर्ष 2012 में इन सीटों में से सपा ने 27, बसपा ने नौ, भाजपा ने सात तथा कांग्रेस ने चार सीटें जीती थीं, जबकि दो सीटें अन्य के खाते में गई थीं। इस चरण में सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार गोरखपुर सीट पर मैदान में हैं, जबकि सबसे कम सात उम्मीदवार मउ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।
 
सपा संस्थापक मुलायमसिंह यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ में विधानसभा की 10 सीटें हैं। वर्ष 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने इनमें से नौ सीटें जीती थीं। हालांकि मुलायम ने इस बार आजमगढ़ में एक भी चुनावी रैली नहीं की है। छठे चरण में सांसद आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी।
 
छठे चरण में होने वाले चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में बसपा छोड़कर भाजपा में आए स्वामीप्रसाद मौर्य (पडरौना), भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही (देवरिया), पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के बेटे श्यामबहादुर यादव (फूलपुर पवई), सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी (फेफना) और नारद राय (बलिया सदर) शामिल हैं।
 
इसके अलावा मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके बेटे अब्बास अंसारी (घोसी) की परीक्षा भी इसी चरण में होगी। प्रदेश का विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। आखिरी चरण का चुनाव 8 मार्च को होगा। नतीजे 11 मार्च को आएंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख