Hanuman Chalisa

भाजपा में टिकट वितरण को लेकर असंतोष

Webdunia
बरेली। भाजपा द्वारा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद टिकट बंटवारे को लेकर बगावत शुरू हो गई है। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां केद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार और क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह का पुतला फूंका।  
       
टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के जिला महामंत्री और गंगवार के साले वीरेंद्र सिंह गंगवार उर्फ वीरू समेत करीब 300 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी  के कर्मठ नेता को टिकट न देकर हाल ही में बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेता को नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट दे दिया।
      
नाराज नेताओं का आरोप है कि गंगवार और क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने टिकट विरतण में धांधली कराई है। गंगवार के सगे साले जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह गंगवार ने प्रत्याशियों की सूची जारी होने के कुछ ही समय बाद जिलाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह राठौर को अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसका कारण व्यक्तिगत बताया है। वे भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे।
 
नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज डॉ. एमपी आर्य के समर्थकों ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार और क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और जिलाध्यक्ष राठौर खिलाफ नारे लगाए। 
 
भाजपा के डॉ. एमपी आर्य लंबे समय से पार्टी के टिकट पर नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे। सोमवार शाम पार्टी ने बसपा के पूर्व एमएलसी केसर सिंह गंगवार का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया। इससे नाराज डॉक्टर एमपी आर्य के सर्मथकों ने मुख्य मार्ग पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का पुतला दहन किया।
 
आर्य ने पार्टी कार्यकर्ता, सेक्टर अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की आपातकाल बैठक बुलाई, भाजपा हाईकमान पर आरोप लगाया कि अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को पार्टी टिकट दिया जो हिस्ट्रीशीटर भी है। इस बीच जिलाध्यक्ष राठौर ने बताया की टिकट वितरण के समय कुछ नाराजगी हो जाती है। नाराज नेताओं को मना लिया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं का पुतला फूंकना अच्छी बात नहीं है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव से मध्यप्रदेश में मुश्किलों में घिरी कांग्रेस, कानूनी पचड़ों में उलझे विधायकों के साथ हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर

मेरठ में दुकानों की सीलिंग का विरोध, व्यापारियों में भारी आक्रोश, आज बंद का किया ऐलान

करोड़ों की बचत! क्या आप भी कर रहे हैं ये 3 गलतियां? आज ही बदलें अपनी आदतें

अगला लेख