Hanuman Chalisa

यूपी में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन

Webdunia
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (10:00 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। 11 फरवरी को पश्चिमी उत्तरप्रदेश में पहले चरण के लिए 73 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
 
पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज जिलों में मतदान होना है। 
 
इस चरण में सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। सपा-कांग्रेस और बसपा मुस्लिम वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही है तो भाजपा का ध्यान हिंदू मतदाताओं पर लगा हुआ है। आज शाम चुनावी प्रचार समाप्त हो जाएगा। 
 
पश्चिमी यूपी के अधिकतर इलाकों में मुस्लिम आबादी है। इसी समीकरण को देखते हुए सभी पार्टियों ने ज्यादा ज्यादा मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं।
 
साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में इस चरण की 73 में से बीजेपी को केवल 11 सीटें मिली थी, मगर दो साल बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इस पार्टी ने इस अंचल की सभी लोकसभा सीटों पर अपना परचम फहराया था। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी 3 दिवसीय सेशेल्स यात्रा पर रवाना, वेनेजुएला में भूकंप

इंसाफ मांगता अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नाविक का परिवार

ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, तेहरान का पलटवार; मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा बढ़ा

Top News: वेनेजुएला में भूकंप से 920 मौतें, ईरान पर अमेरिकी हमला, हैदराबाद में ट्रंप एवेन्यू

पासपोर्ट, आधार या वोटर आईडी नहीं... आखिर भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण क्या है?

अगला लेख