Hanuman Chalisa

अयोध्या और अमेठी समेत 51 सीटों पर मतदान सोमवार को

Webdunia
रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (13:53 IST)
लखनऊ। अयोध्या की वजह से भाजपा और अमेठी के कारण कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में सपा-कांग्रेस गठबंधन का खासतौर पर लिटमस टेस्ट होगा क्योंकि इस चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें करीब 80 प्रतिशत पर इन्ही दलों का कब्जा है।
 
इसमें कांग्रेस के गढ अमेठी समेत सुलतानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर और बहराइच में भी मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस चरण में बस्ती, बहराइच और गोंडा समेत तीन जनसभाओं को संबोधित किया। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी।
 
अंबेडकरनगर जिले के आलापुर (सु) सीट से बसपा प्रत्याशी की मृत्यु हो जाने से चुनाव निरस्त कर दिया गया है। अब वहां आगामी नौ मार्च को मतदान होगा।
 
सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अमेठी और गौरीगंज विधानसभा सीटों पर आमने-सामने होने से दोनो पार्टियां दुविधा में हैं। कांग्रेस ने 11 जिलों में से सात जिलों में कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है जिसमें फैजाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती और बहराइच शामिल हैं।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सपा अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कई केन्द्रीय मंत्रियों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में कई जनसभाओं को संबोधित किया।
 
इस चरण के चुनाव में सभी की निगाहें अमेठी विधानसभा सीट पर लगी हैं जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट से कांग्रेस नेता संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह भाजपा से और दूसरी पत्नी अमिता सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं जबकि सपा सरकार के बहुचर्चित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने इसे त्रिकोणीय बना दिया है।
 
पांचवें चरण के चुनाव में सिद्धार्थनगर जिले के इटवा सीट से उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर से बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर तथा कटेहरी से बसपा नेता लालजी वर्मा, संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद सीट से पीस पार्टी अध्यक्ष डा0 अयूब मैदान में हैं। दो कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव सपा के टिकट से पयागपुर तथा माधुरी वर्मा भाजपा के टिकट से नानपारा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
 
इस चरण में 52 सीटों के लिए 1.84 करोड मतदाता 19,167 पोलिंग बूथों पर अपने अपने पसन्द के प्रत्याशी जिताने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2012 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में सपा ने 37 सीटों, बसपा ने 03 सीटों, भाजपा ने पांच सीटों, कांग्रेस ने पांच सीटों पर तथा पीस पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। पांचवें चरण में जिन 11 जिलों में मतदान होना है उसमें सुलतानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रीवस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर और फैजाबाद शामिल हैं।
 
इस चरण में तुलसीपुर, गैसंडी, उतरौला, बलरामपुर(सु), मेहनौन, गोंडा, कटराबाजार, करनलगंज, तरबगंज, मनकापुर(सु), गौरा, रुदौली, मिल्कीपुर(सु), बीकापुर, अयोध्या, गोशाईगंज, कटेहरी, टांडा, जलालपुर, अकबरपुर, बलहा(सु), नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, श्रावस्ती, शोहरतगढ, कपिलवस्तु(सु), बांसी, इटवा, डुमरियागंज, हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा(सु), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा(सु), जगदीशपुर(सु), गौरीगंज, अमेठी, तिलोई, इसौली, सुलतानपुर, सदर, लंभुआ और कादीपुर(सु) क्षेत्रों में मतदान होगा। (वार्ता) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

Telegram Ban India: NEET UG 2026 से पहले सरकार ने Telegram पर ही क्यों लगाई रोक?

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, कंडोलिया महोत्सव का किया शुभारंभ

मानसून की रफ्तार पर ब्रेक! 15 जून तक 64% कम बारिश, MP-गुजरात समेत कई राज्यों में बढ़ी बेचैनी

'नमो' और 'मोहन' की संकल्प शक्ति का कमाल, गौ-वंश संरक्षण से लेकर दुग्ध क्रान्ति में एमपी का धमाल

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला

अगला लेख