Hanuman Chalisa

एग्जिट पोल के बाद उत्तर प्रदेश में जोड़तोड़ शुरू

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (14:19 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर समाचार चैनलों और विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल आने के साथ ही सूबे में सरकार बनाने को लेकर गोटियां बिछनी शुरू हो गई हैं। चुनाव नतीजे शनिवार को आएंगे। 
 
इससे पहले राजनीतिक दलों ने बिसात बिछानी शुरु कर दी हैं। भाजपा को पूर्ण बहुमत की उम्मीद है, लेकिन समाजवादी पार्टी दावा तो सरकार बनाने का कर रही है लेकिन यह भी कह रही है कि बहुमत नहीं आने पर धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट किया जाएगा ताकि भाजपा को सत्ता में आने से रोका जा सके।
 
सपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मकसद के लिए अपने प्रबल राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बसपा अध्यक्ष मायावती से भी हाथ मिलाने में गुरेज नहीं करने का संकेत दिया है। यादव ने एक विदेशी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उत्तरप्रदेश में राष्ट्रपति शासन कोई नहीं चाहेगा। राष्ट्रपति शासन के जरिए भाजपा को उत्तर प्रदेश को रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
 
उधर, भाजपा नेताओं को पूरा यकीन है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे और सूबे में चल रहा भाजपा का वनवास खत्म होगा। भाजपा के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक का दावा है कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा की लुभावनी पेशकशों को जनता ने ठुकरा दिया।
 
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा की एक दिन पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से दिल्ली में बातचीत हुई है। बातचीत का ब्योरा तो नहीं मिल सका, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों के बीच सरकार बनाने को लेकर ही बातचीत हुई होगी।
 
कांग्रेस प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने एग्जिट पोल को नकार दिया और कहा कि बिहार की तरह भाजपा को यहां भी निराशा होगी। एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं किया जा सकता। सपा प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि सपा और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाएगी। बिहार और दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने की सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात, जानिए पश्चिम एशिया को लेकर क्‍या हुई चर्चा?

केले के रेशों से बुना हरित भविष्य, मेरठ के हथकरघा से निकल रहीं इको-फ्रेंडली साड़ियां

गुजरात में अफवाह फैलाने वालों को हर्ष संघवी की कड़ी चेतावनी, कहा- ईंधन का पर्याप्त स्टॉक

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट, जेवर की गलियों में गूंजा CM आदित्यनाथ पर लिखा गीत

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2026, गुजरात सरकार द्वारा दिया जाने वाला ब्याज मुक्त लोन, जानें कैसे मिलेगा लाभ?

अगला लेख