Hanuman Chalisa

अखिलेश के लिए यह चुनाव अग्नि परीक्षा से कम नहीं

Webdunia
लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य विधानसभा का चल रहा चुनाव मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। 
25 वर्ष की उम्र पार कर रही सपा ने अभी तक सभी चुनाव मुलायम सिंह यादव की अगुआई में लड़ा। यह पहला चुनाव है जिसमें अखिलेश यादव पार्टी के चेहरे ही नहीं बल्कि आलामालिक हैं। पार्टी की हार या जीत दोनों की जिम्मेदारी उन्हीं पर आएगी। 
 
राजनीतिक मामलों के जानकार राजेन्द्र सिंह का कहना है कि अपनी स्थापना के बाद 4 बार सूबे की सत्ता संभाल चुकी सपा की बागडोर अब पूरी तरह अखिलेश यादव के हाथ है। पार्टी के जीतने का सेहरा उन्हीं के सिर पर बंधेगा, लेकिन हार का ठीकरा भी उन्हीं पर फूटेगा इसलिए उनके लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। 
सामाजिक विश्लेषक रमाशंकर अग्निहोत्री कहते हैं कि मुख्यमंत्री को बाहरी से ज्यादा उनके कुनबे से ही खतरा है। पार्टी की हालिया घटनाओं पर नजर डालें तो उनकी 'लेगपुलिंग' में घर वाले ही लगे हैं। पार्टी संस्थापक और मुख्यमंत्री के पिता मुलायम सिंह यादव ने अनुज शिवपाल सिंह यादव और छोटी बहू अपर्णा यादव के क्षेत्रों के अलावा कहीं चुनाव प्रचार नहीं किया। पहले और दूसरे चरण में वे प्रचार के लिए कहीं निकले ही नहीं।
 
सपा संस्थापक की मुस्लिमों में अच्छी पैठ मानी जाती है। पहले और दूसरे चरण वाले चुनाव क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी थी। उनका मानना है कि यदि मुलायम सिंह यादव पहले और दूसरे चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में निकलते तो सपा के पक्ष में स्थितियां और बेहतर हो सकती थीं। 
 
मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में अयोध्या में 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को चली गोली ने उनके प्रति मुसलमानों में विश्वास बढ़ाया था। इसका लाभ भी उन्हें हर चुनाव में मिलता रहा है, लेकिन इस बार उनका प्रचार में नहीं के बराबर निकलना खासतौर पर मुस्लिम मतदाताओं पर फर्क डाल सकता है। 
 
6 महीने से अधिक चले पारिवारिक और पार्टी के झंझावातों में मिली जीत से अखिलेश यादव की राजनीतिक छवि मजबूत, दृढ़निश्चयी बनकर तो उभरी है, लेकिन पारिवारिक लड़ाई के तुरंत बाद हो रहे इस चुनाव के परिणाम उनके राजनीतिक भविष्य के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अगला लेख