Hanuman Chalisa

भाजपा की सरकार बनते ही अपराधी जाएंगे जेल : प्रकाश जावड़ेकर

Webdunia
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनने पर गायत्री प्रसाद प्रजापति और अरुण  वर्मा जैसे जघन्य अपराधों के आरोपी जेल में होंगे। 
जावड़ेकर ने कहा कि प्रजापति और वर्मा जैसे लोगों ने समाज का माहौल खराब कर रखा है।  ऐसे लोगों पर कार्रवाई से और लोगों को सबक मिलेगा। सूबे के परिवहन मंत्री प्रजापति पर उच्चतम न्यायालय के आदेश से बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है जबकि सुलतानपुर जिले की जयसिंहपुर सीट से विधायक अरुण वर्मा पर बलात्कार पीड़िता की हत्या का आरोप है। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों के समर्थन में चुनावी सभा कर साबित कर  दिया कि वे भी इन आरोपियों के साथ खड़े हैं। यादव के पारिवारिक विवाद की वजह से जनता  ने उन्हें पहले ही नकार दिया है तो अब वे दूसरों को क्या जिता पाएंगे? 
 
केंद्रीय मंत्री ने भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलने का दावा करते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस  गठबंधन और बसपा दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड़ रहे हैं। राज्य की जनता ने सपा,  बसपा, कांग्रेस से मुक्ति चाहती है ताकि 15 साल में काफी पीछे चले गए उत्तरप्रदेश में फिर से  विकास तो हो ही और कानून व्यवस्था ठीक हो सके। (वार्ता)

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

यूपी में स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी 'ब्लू डॉट्सएआई'

महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया मॉडल : योगी आदित्यनाथ

यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की 'सम्मान निधि'

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल 1500 करोड़ रुपए भी नहीं दिए होंगे : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख