Hanuman Chalisa

लोकसभा चुनाव के बाद मोदी को गुजरात भेजे जनता : राहुल

Webdunia
रायबरेली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अवाम को सपा-कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कम से कम 250 सीटें जिताना है और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी को गुजरात वापस भेजना है।
राहुल ने सरेनी विधानसभा क्षेत्र के पखरौली में आयोजित चुनावी सभा में कहा, मोदीजी और दूसरे भाजपा नेता मेरे बारे में उल्टा-सीधा बोलते रहते हैं, मगर मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, बल्कि मजा आता है लेकिन मोदीजी ने जो फूड पार्क छीना, वह गलत था। यह काम करने की कोई जरूरत नहीं थी। इससे जनता को ही फायदा होता। 
 
उन्होंने कहा, मैं इस बात को भी समझ सकता हूं कि देश के प्रधानमंत्री रायबरेली और अमेठी की जनता के खिलाफ काम क्यों कर रहे हैं? चोट क्यों पहुंचा रहे हो? आप मेरे बारे में जो बोलो, मगर आपने जनता को जो चोट पहुंचाई, उससे मुझे भी जबर्दस्त चोट लगी है। 
राहुल ने सपा-कांग्रेस के रिश्ते की मियाद के लिहाज से अहम संदेश देते हुए कहा कि जनता को दुख देने वाली पार्टियों को चुनाव में हराते हुए हमारे गठबंधन को कम से कम 250 सीटों को जिताना होगा और 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी को वापस गुजरात भेजना होगा।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अमेठी में फूड पार्क परियोजना को वापस लिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि फूड पार्क लगने से रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों के किसानों को फायदा होता। इससे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलता।
 
राहुल ने आरोप दोहराया कि मोदी ने एक लाख 40 हजार करोड़ रुपया विजय माल्या और उनके जैसे 50 अमीर परिवारों को दे दिया, जिससे गरीबों को रोजगार नहीं मिला। अगर वही धन फूड पार्क में, पेपर मिल और रेल कोच फैक्ट्री में लगा दिया होता तो लाखों लोगों को रोजगार मिलता।
 
उन्होंने कहा, हम यह काम करेंगे। जब (सपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री) अखिलेशजी की सरकार आएगी तो हम चुन-चुनकर लोगों को रोजगार के लिए कर्ज देंगे और कानपुर के चमड़े, मिर्जापुर के कालीन, मुरादाबाद के पीतल के सामान और फिरोजाबाद के कांच उद्योग को नई ऊंचाई दी जाएगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

योग दिवस : परिषदीय विद्यालयों में गूंजा 'स्वस्थ जीवन' का मंत्र, 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

अगला लेख