Hanuman Chalisa

अखिलेश का निजी पत्र स्वयंसेवक पहुंचा रहे हैं घर-घर...

Webdunia
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के बाकी बचे चरणों के चुनाव प्रचार में बड़ी पार्टियों के नेताओं की व्यस्तताओं के बीच सपा-कांग्रेस गठबंधन के स्वयंसेवकों की एक टीम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का निजी पत्र वोटरों के पास पहुंचा रही है। वोटरों से व्यक्तिगत संपर्क कायम करने की कवायद में सपा-कांग्रेस गठबंधन के स्वयंसेवक चुनाव सामग्री लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं।
 
बताया जाता है कि व्यक्तिगत पत्र पहुंचाने के पीछे कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम का दिमाग है। हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 70 से 100 स्वयंसेवक पत्र के रूप में अखिलेश यादव का संदेश पहुंचा रहे हैं। हर रोज 5 लाख घरों तक ये पत्र पहुंचाए जाते हैं।
 
स्वयंसेवकों के पास गठबंधन की 10 प्राथमिकताओं का कागज भी है जिसे 'प्रगति के दस कदम' नाम दिया गया है और अखिलेश-राहुल गांधी की फोटो के साथ 'यूपी को ये साथ पसंद है' नारा लिखा है। साथ ही एक पॉकेट कैलेंडर भी है। स्वयंसेवक सफेद रंग की टी-शर्ट पहनते हैं, जिन पर लिखा है 'फिर से अखिलेश' और 'यूपी को ये साथ पसंद है'। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

अगला लेख