Festival Posters

अम्बेडकर नगर की एक सीट पर चुनाव 9 मार्च को

संदीप श्रीवास्तव
उत्तरप्रदेश में अंतिम चरण के चुनाव की तिथि 8 मार्च तक थी किंतु अम्बेडकर नगर की 5 विधानसभा सीटों में से 1 सीट आलापुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी का आकस्मिक निधन होने के कारण चुनाव आयोग ने इस सीट के लिए चुनाव की तिथि बदलकर 9 मार्च कर दी। आलापुर विधानसभा आरक्षित सीट है।
यहां से पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के भीमप्रसाद सोनकर विजयी हुए थे किंतु इस बार उनका टिकट पार्टी से काटकर चन्द्रशेखर कन्नौजिया को प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन जनसंपर्क के दौरान हृदयगति रुक जाने से उनका असामयिक निधन हो गया जिसके कारण इस सीट की चुनावी तिथि को चुनाव आयोग ने बदलकर 9 मार्च कर दिया है। 
 
अब सपा की प्रत्याशी स्व. शेखर की पत्नी संगीत कन्नौजिया चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने प्रतिद्वंदी हैं बसपा के अनुभवी राजनीतिक व पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष त्रिभुवन दत्त, वहीं भाजपा ने भी पूर्व विधायक त्रिवेणीराम की बहू अनिता कमाल को प्रत्याशी बनाया है।
 
स्व. कन्नौजिया की पत्नी संगीत के साथ पति के निधन की सहानुभूति है। अन्य दोनों प्रत्याशियों के पास राजनीतिक कुशलता व सियासत के सभी दांव-पेंच हैं। मुकाबला कुल मिलाकर त्रिकोणात्मक है। आलापुर के मतदाता किसे जीत का सेहरा पहनाते हैं? इसका भाग्य तो 9 मार्च को ही ईवीएम में कैद हो जाएगा जिसका खुलासा 11 मार्च को हो जाएगा, जो कि अब ज्यादा दूर नहीं है।
Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

रूस से हुई 10000 करोड़ की डील, 288 मिसाइलें आएंगी भारत, खौफ में आएगा दुश्‍मन

क्‍या भाजपा के नोटिस से जा सकती है राहुल गांधी की सदस्यता, क्‍या है पूरा मामला?

Weather Update : कब मिलेगी ठंड से निजात, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, कैसा है देशभर का मौसम

नारी सशक्तिकरण को लेकर गुजरात सरकार का बड़ा कदम, गांधीनगर में बालिका पंचायत ट्रेनिंग का हुआ आयोजन

अजित पवार की मौत पर फिर उठे सवाल, अब ऐसे गहराया सस्पेंस

अगला लेख