Hanuman Chalisa

यूपी को विकास पसंद है, अपराध और भ्रष्टाचार नहीं : भाजपा

Webdunia
नई दिल्ली। सपा और कांग्रेस गठबंधन को अपराध और भ्रष्टाचार का गठजोड़ करार देते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि यूपी को विकास पसंद है, क्योंकि सपा और कांग्रेस के युवराज जनता की ओर से दिए गए मौकों पर फ्लॉप रहे हैं और जनता चुनाव में इन्हें सबक सिखाने और भाजपा को जनादेश देने का मन बना चुकी है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सपा और कांग्रेस का यह गठबंधन वास्तव में अपराध और भ्रष्टाचार का गठजोड़ है। दोनों दलों के युवराज (राहुल और अखिलेश) जनता की ओर से दिए गए मौकों पर फ्लॉप रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि वैसे भी मायावती, अखिलेश और राहुल अपने अस्तित्त्व को बचाए रखने की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। इनके कुशासन और भ्रष्टाचार से जनता पूरी तरह से अवगत है और इन्हें चुनाव में सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
 
सपा और कांग्रेस गठबंधन के नारे 'यूपी को ये साथ पसंद है' पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि यूपी को विकास पसंद है, यूपी को सुशासन पसंद है। उन्होंने कहा कि यूपी को अपराध और भ्रष्टाचार पसंद नहीं है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले ढाई सालों में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की जो सबका साथ, सबका विकास करने वाली भ्रष्टाचारविहीन, निर्णायक और पारदर्शी सरकार चली है, उससे उत्तरप्रदेश के लोगों में आशा एवं उम्मीद की नई किरण जगी है। उन्होंने दावा किया कि उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में परिवर्तन की लहर ही नहीं, परिवर्तन की सुनामी चल रही है जिससे सपा, बसपा और कांग्रेस के होश उड़ गए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख