Hanuman Chalisa

चुनाव से जुड़े हर पहलू पर है सपा के 'वॉर रूम' की नजर

Webdunia
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के 'वॉर रूम' में चुनाव से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है और समाजवादी पार्टी का 'वॉर रूम' भी टीवी चैनलों की निगरानी से लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार और रिसर्च के काम को अंजाम देने में लगा है।
 
सपा 'वॉर रूम' के प्रभारी आशीष यादव ने कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों को पेशेवर और अधुनिक तरीके से जनता तक पहुंचाने में लगे हैं ताकि कम समय में संदेश ज्यादा बेहतर तरीके से दिया जा सके तथा सपा कार्यालय से कुछ ही दूरी पर जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन के ऊपरी हिस्से में बने 'वॉर रूम' की टीम में युवा लोग हैं और वे अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं।
 
यादव ने बताया कि 'वॉर रूम' में ऑडियो-वीडियो, मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ, रिसर्च एवं कॉल सेंटर हैं तथा सोशल मीडिया मसलन फेसबुक, ट्विटर और व्हॉट्सएप पर आने वाली टिप्पणियों की निगरानी की जाती है।
 
उन्होंने कहा कि एक ओर टीवी के स्क्रीन पर चल रहीं खबरों और 'व्यूज' (नजरिया) पर नजर रखी जा रही है, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर विरोधियों के मुद्दों को चिह्नित कर उनका जवाब दिया जा रहा है। टीम दिन-रात रिसर्च के काम में लगी है। 
 
बुलंदशहर के अंशुमन शर्मा अमेरिका से पढ़कर लौटे हैं और मुख्यमंत्री से प्रभावित होकर उनकी टीम से जुड़ गए हैं। उनका कहना है कि हर विधानसभा क्षेत्र का डाटा जुटाकर वहां की सामाजिक स्थिति का अध्ययन किया जाता है। इससे प्रत्याशियों को आसानी होती है।
 
सपा का घोषणा पत्र तैयार करने में शामिल रहे रामप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घोषणा पत्र को नए कलेवर में पेश करने की कोशिश की गई है। 'वॉर रूम' से गीतकार मनोज यादव भी जुड़े हैं जिन्होंने 'काम बोलता है' गीत लिखा है। यादव फिल्मों के अलावा विश्व कप 2011 के दौरान 'दे घुमा के' थीम गीत लिख चुके हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

तकनीक से सशक्त होंगे शिक्षक, UP के 5 जिलों में ‘निपुण शिक्षक सारथी’ पायलट शुरू

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी का अमित शाह पर तंज, चाणक्य आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?

LIVE: लोकसभा में पीएम मोदी बोले, महिलाएं पंचायत से पार्लियामेंट आना चाहती है

TCS नासिक केस में HR निदा खान फरार, अब तक क्या क्या खुलासे हुए

अगला लेख