Hanuman Chalisa

साइकिल ‘खटारा’ और हाथी हो चला ‘बूढ़ा’ : राजनाथ सिंह

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (19:20 IST)
आजमगढ़ (उप्र)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की बदहाली के लिए सपा और बसपा की सरकारों को दोषी ठहराते हुए कहा कि ‘साइकिल’ अब खटारा हो चुकी है जबकि हाथी ‘बूढ़ा’ हो चला है।
राजनाथ ने यहां एक चुनावी सभा में आरोप लगाया, ‘सपा, बसपा और कांग्रेस ने यूपी को कीचड़ में धकेल दिया है और उस कीचड में कमल खिलाने के लिए भाजपा को मजबूत बनाने की जरूरत है। प्रदेश में सपा, बसपा और भाजपा की सरकारें रही हैं लेकिन सपा और बसपा के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे लेकिन भाजपा के किसी भी मंत्री और मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा।’
 
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि काम बोलता है लेकिन उनको समझ नहीं है कि काम बोलता नहीं बल्कि दिखता है। प्रदेश में साइकिल खटारा हो चुकी है और हाथी बूढा हो गया है...अखिलेश की दलील है कि मुझे चाचा और पापा ने काम नहीं करने दिया लेकिन फिर भी कहते हैं कि काम बोलता है, यानी चित भी मेरी और पट भी मेरी।
 
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ ने कहा कि पहली बार कांग्रेस के एक नौजवान ने महीनों खाट सभा की। खाट सभा के माध्यम से प्रदेश सरकार पर हमला बोला लेकिन आज वही दोनों एक साथ हैं। इन्हें भी समझ नहीं है कि खाट सोने के लिए होती है, सभा के लिए नहीं।
 
गृहमंत्री ने दावा किया कि मोदी सरकार में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं, ठीक उसी तरह जैसा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार के समय में हुए हैं। आज भाजपा शासित राज्यों में किसानों का ब्याज पूरी तरह माफ है। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे और शून्य ब्याज पर उन्हें ऋण मुहैया कराया जाएगा। 
 
केन्द्र की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्टाइक एक महत्वपूर्ण कदम था। हम सभी पड़ोसी देशों से अच्छे और मधुर रिश्ते चाहते हैं, इसलिए हमने मोदी सरकार के शपथ के दिन सभी पड़ोसी देशों के राष्टाध्यक्षों को आमंत्रित किया था पाकिस्तान के नवाज शरीफ को भी बुलाया था। 
 
राजनाथ ने कहा कि शरीफ को केवल हाथ मिलाने के लिए नहीं बल्कि दिल मिलाने के लिए बुलाया था लेकिन शरीफ पता नहीं क्या हो गया है। उन्होंने कहा कि अब हमने सेना के अधिकारियों से कह दिया है कि पहले हम संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं करेंगे यानी एक भी गोली नहीं चलाएंगे लेकिन अगर उधर से एक भी गोली चली तो फिर इधर से गोलियां नहीं गिनी जानी चाहिए। हम किसी को छेड़ते नहीं लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता है तो हम उसे छोड़ते नहीं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख