Biodata Maker

उप्र विस में 5वें चरण के लिए शनिवार को थम जाएगा प्रचार

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (21:01 IST)
लखनऊ। पूर्वी उत्तरप्रदेश के 11 जिलों की 52 सीटों पर राज्य विधानसभा के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम थम जाएगा। 5वें चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में समाजवादी पार्टी (सपा)-कांग्रेस गठबंधन का लिटमस टेस्ट होगा, जहां पर दोनों पार्टियों का 80 प्रतिशत सीटों पर कब्जा है। 
इस चरण में जिन प्रमुख जिलों में मतदान होना है उसमें कांग्रेस का गढ़ अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकर नगर और बहराइच शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस चरण में बस्ती, बहराइच और गोंडा समेत 3 जनसभाओं को संबोधित किया। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी।
 
सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अमेठी और गौरीगंज विधानसभा सीटों पर आमने-सामने होने पर दोनों पार्टियां दुविधा में हैं। कांग्रेस ने 11 जिलों में से 7 जिलों में कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नही उतारा है जिसमें फैजाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, बस्ती और बहराइच जिले शामिल हैं।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सपा अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कई केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों पक्ष में कई जनसभाओं को संबोधित किया। 
 
इस चरण के चुनाव में सभी की निगाहें अमेठी विधानसभा सीट पर लगी हैं, जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट से कांग्रेस नेता संजय सिंह की पूर्व पत्नी गरिमा सिंह भाजपा से और मौजूदा पत्नी अमिता सिंह कांग्रेस के टिकट पर एक चुनाव मैदान में हैं जबकि सपा सरकार के विवादित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने इसे त्रिकोणीय बना दिया है।
 
5वें चरण के चुनाव में सिद्धार्थ नगर जिले के इटावा सीट से उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय, अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर से बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, तथा कटेहरी से बसपा नेता लालजी वर्मा, संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद सीट से पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. अयूब मैदान में हैं। 2 कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव सपा के टिकट से पयागपुर तथा माधुरी वर्मा भाजपा के टिकट से नानपारा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
 
इस चरण में 52 सीटों के लिए 1.84 करोड़ मतदाता 19,167 पोलिंग बूथों पर अपनी-अपनी पसंद के प्रत्याशी जिताने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2012 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में सपा ने 37, बसपा ने 3, भाजपा ने 5, कांग्रेस ने 5 तथा पीस पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 
 
5वें चरण में जिन 11 जिलों में इसी 27 फरवरी को मतदान होना है उनमें सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बस्ती सदर, संत कबीर नगर और फैजाबाद शामिल हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत भी थे ट्रेन में सवार

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल: 59 TDO के सामूहिक तबादले

AI से बदलेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था, आशा वर्कर्स को मिला स्मार्ट डिजिटल साथी

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, 15 हिरासत में

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

अगला लेख