Hanuman Chalisa

लोकसभा की तुलना में भाजपा का मत प्रतिशत घटा

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2017 (22:54 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले लगभग तीन प्रतिशत घटा है हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव की तुलना में यह ढाई गुणा से ज्यादा हो गया है। 
         
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य में डाले गए कुल वैध मतों में भाजपा को 42.63 प्रतिशत मत मिले थे जबकि इस बार के विधानसभा चुनाव में उसका मत प्रतिशत घटकर 39.7 प्रतिशत रह गया। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 15 प्रतिशत वोट मिले थे। राज्य विधानसभा की कुल 403 सीटों के लिए शनिवार को घोषित परिणाम में भाजपा को 312 सीटें मिली हैं, जो तीन-चौथाई से ज्यादा है। 
     
उन्नीस सीटें पाकर तीसरे स्थान पर रहने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का मत प्रतिशत गत लोकसभा चुनाव की तुलना में बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में उसे 19.77 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन वह एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। इस विधानसभा चुनाव में उसे 22.2 प्रतिशत मत मिले हैं तथा इस मामले में वह भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार उसे नुकसान उठाना पड़ा है। वर्ष 2012 के विधानसभ चुनाव में उसे 25.9 प्रतिशत मत मिले थे। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख