Hanuman Chalisa

भाजपा और बसपा को करना पड़ सकता है रणनीति में बदलाव

Webdunia
लखनऊ। चुनाव आयोग द्वारा अखिलेश यादव गुट को असली समाजवादी पार्टी (सपा) ठहराए जाने और इस पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन तय होने के बाद राज्य की चुनावी तस्वीर पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ेगा और प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों भाजपा तथा बसपा को अपनी रणनीति में रद्दोबदल करनी पड़ सकती है।
 
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा और बसपा की निगाहें सपा में चल रहे अंदरुनी झगड़े पर टिकी थीं। परंपरागत रूप से मुसलमानों द्वारा समर्थित पार्टी मानी जाने वाली सपा में जारी कलह का फायदा उठाने की कोशिश कर रही बसपा, खुद को भाजपा को रोकने की क्षमता वाली एकमात्र शक्ति के रूप में पेश कर रही थी।
 
दूसरी ओर, भाजपा भी सपा में झगड़े की शक्ल बदलने के साथ-साथ अपनी रणनीति भी बदल रही थी। हालांकि उसका ज्यादातर जोर राज्य की कानून-व्यवस्था को खराब ठहराने और विकास का पहिया रूक जाने के आरोप लगाने पर ही रहा।
 
हालांकि अब हालात बदल गए हैं। अब बसपा और भाजपा को अपनी रणनीति में जरूरी बदलाव करने पड़ सकते हैं। बसपा ने तो इसकी शुरुआत भी कर दी है। उसके राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सोमवार को लखनऊ में प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद से मुलाकात की और कहा कि अगर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी तो किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
 
सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट तो पहले से ही थी, लेकिन सपा में चुनाव चिन्‍हऔर पार्टी पर कब्जे की लड़ाई काफी लंबी खिंच जाने की वजह से कांग्रेस भी गठबंधन की संभावनाओं को लेकर पसोपेश में दिख रही थी। यही वजह थी कि वह आखिरी वक्त तक प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कहती रही। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख