Hanuman Chalisa

कार में बैठे युवक को देख चौंक गए पुलिसकर्मी!

अवनीश कुमार
शनिवार, 21 जनवरी 2017 (14:42 IST)
लखनऊ/ कानपुर। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में लागू आचार संहिता के दौरान पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते देर रात कानपुर में चेकिंग अभियान चल रहा था। उसी दौरान एक ऐसी कार सामने आई जिसका शीशा उतरते ही पुलिस वाले चौंक गए और एक-दूसरे को देखने लगे। लेकिन कार के अंदर बैठे उस युवक ने बड़ी शिद्दत के साथ अपनी कार की पूरी तलाशी लेने दी।
 
 
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन-सा युवक है जिसे देख पुलिस वाले चौंक गए? तो आइए बताते हैं आपको कि कानपुर के नरौना चौराहे पर यातायात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान ब्लैक कलर की इनोवा कार को पुलिस वालों ने हाथ दिया। हाथ देते ही इनोवा कार रुक गई। 
 
कार के रुकते जैसे ही पुलिस वाले पास में पहुंचे और उन्होंने शीशा उतरने पर देखा कि कार के अंदर भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार बैठे हुए हैं, तो एक बार तो पुलिस वालों ने उन्हें जाने को कहा लेकिन प्रवीण कुमार ने पुलिस वालों को अपनी ड्यूटी पूरी करने की बात कही और पुलिस वालों ने भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार की तलाशी लेने के बाद उन्हें आगे जाने दिया।
 
लेकिन उनके चले जाने के बाद पुलिस वालों के बीच क्रिकेटर प्रवीण कुमार चर्चा का विषय बने रहे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने फोन पर बताया कि आदर्श आचार संहिता पालन के लिए देर रात तक नरोना चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान कैंट की ओर से काले रंग की इनोवा आती दिखाई दी जिसे बैरियर के पास रोका गया। कार का बाएं तरफ का अगला शीशा खुला तो अंदर प्रवीण कुमार बैठे थे।
 
टीआई ने भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार को पहचान लिया, लेकिन उन्होंने सीट बेल्ट के साथ अन्य कागजातों की चेकिंग भी करवाई और उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी की डिग्गी खुलवाई और डिग्गी की तलाशी के बाद गाड़ी को आगे जाने दिया गया। 
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

अगला लेख