Hanuman Chalisa

थम गया 17वीं विधानसभा का चुनाव प्रचार

Webdunia
सोमवार, 6 मार्च 2017 (14:45 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत 7 जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक पार्टियों का 'तूफानी' प्रचार अभियान सोमवार को शाम थम गया।


 
 
इस चरण में गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर में 'करो या मरो' की तर्ज पर राजनीतिक दलों ने प्रचार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं 3 दिनों तक यहां डेरा डाले रहे। इन जिलों में 8 मार्च को वोट डाले जाएंगे।
 
अंतिम चरण के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में डटे रहे। उन्होंने रोड शो किया, लोगों से मुलाकात और जनसभाएं कीं। मोदी ने बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल कहे जाने वाले भैरवनाथ के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्नी डिम्पल यादव के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने वालों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे।
 
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी इस चरण में जौनपुर में एक जनसभा की। उन्होंने पल्हनी से सपा उम्मीदवार पारसनाथ यादव के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इससे पहले यादव ने तीसरे चरण के चुनाव में जसवंतनगर में अपने भाई शिवपाल सिंह यादव और लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ी छोटी बहू अपर्णा यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था।
 
उधर समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने गत 4 मार्च को संयुक्त रूप से रोड शो किया। रोड शो में अखिलेश की पत्नी सांसद डिम्पल यादव भी शामिल हुईं। पूर्वी उत्तरप्रदेश को सभी दल सरकार बनाने का दरवाजा मान रहे हैं। 
 
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती की नजर विशेष तौर पर मुसलमान वोटरों पर रही। उन्हें यकीन है कि राज्य के पूर्वी हिस्से का मुसलमान बसपा के पक्ष में मतदान करेगा। उन्हें बहुचर्चित विधायक मुख्तार अंसारी के कुनबे से खासी उम्मीद है। गाजीपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में अंसारी का एक संप्रदाय विशेष पर काफी प्रभाव माना जाता है।
 
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और केंद्रीय मंत्री वाराणसी में डेरा डाले रहे। सपा-कांग्रेस और बसपा भी पीछे नहीं है। कुल मिलाकर चुनाव प्रचार जोर-शोर से हुआ। इस चरण में जखनियां (सु), सैदपुर (सु), गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद, मोहम्मदाबाद, जमनिया, पिंडरा, अजगरा (सु), शिवपुर, रोहनियां, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी, वाराणसी कैंट, सेवापुरी, मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा, चकिया (सु), छानबे (सु), मिर्जापुर, मझावां, चुनार, मडिहान, भदोही, ज्ञानपुर, औराई (सु), घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा (सु), सिधौली (सु), बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी, मुगरा बादशाहपुर, मछली शहर (सु), मडियाहूं, जफराबाद और केराकत (सु) क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

अगला लेख