Hanuman Chalisa

उत्तरप्रदेश चुनाव : तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (13:59 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। इस दौर में राज्य के 12 जिलों की कुल 69 सीटों के लिए आगामी 19 फरवरी को मतदान होगा।
 
पूर्वाहन 11 बजे तीसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो 31 जनवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच दो फरवरी को होगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख चार फरवरी होगी। मतदान 19 फरवरी को होगा।
 
प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा।
 
तीसरे चरण के चुनाव में फर्रखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी तथा सीतापुर जिलों में मतदान होगा।
 
इस चरण में ज्यादातर उन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जहां दलित तथा पिछड़े वर्ग के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। इस चरण में सपा के गढ़ कहे जाने वाले इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रखाबाद तथा बाराबंकी जिलों में चुनाव होगा। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन क्षेत्रों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
 
दलित और पिछड़े वर्ग के दबदबे वाले जिलों में होने के कारण तीसरे चरण का चुनाव बसपा अध्यक्ष मायावती और उनकी पार्टी के लिये भी काफी महत्वपूर्ण होगा।
 
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सपा को 69 में से 55 सीटें हासिल हुई थीं और उसने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मीलों पीछे छोड़ दिया था। उसके बाद बसपा सबसे ज्यादा छह सीटें जीती थी। सपा के सामने वह कामयाबी दोहराने की चुनौती होगी। जहां तक भाजपा का सवाल है तो उसे इस चरण में महज पांच सीटें मिली थीं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

अगला लेख