योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस मरा सांप, सपा ने गले में लपेटा...

Webdunia
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (07:53 IST)
लखीमपुर-खीरी। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने सपा के नारे 'काम बोलता है' पर तंज कसते हुए कहा कि अगर काम बोलता है तो कांग्रेस जैसे मरे सांप को गले में उन्हें लपेटना नहीं पड़ता।
 
योगी आदित्यनाथ ने मोहम्मदी विधानसभा में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करने के लिए भाजपा की राह बनाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कौन सा काम बोलता है, दिखाई नहीं देता। अगर उनका काम बोलता है तो कांग्रेस जैसे मरे सांप को गले में नहीं लपेटना पड़ता।
 
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा ने प्रदेश को जातिवादी की राजनीति में झोंकने का काम किया है। इतना ही नहीं सपा सरकार ने दंगाइयों को सम्मानित करने का काम किया है। सपा और बसपा ने पिछले 14 वर्ष साल में सूबे में 800 दंगे कराये हैं। इन दलों की सरकारों में माफिया हावी रहते है। भाजपा सरकार बनने पर दंगाई जेल में होंगे।
 
गोरक्षपीठाधीश्वर ने कहा कि प्रदेश में दंगा पीड़ितों पर ही मुकदमे दर्ज किए गए। केन्द्र से विकास के लिए भेजा गया पैसा प्रदेश के विकास में न लगाकर सैफई की ओर मोड़ दिया गया। प्रदेश में लाखों नौजवान बेरोजगार हैं और तमाम पद खाली पडे है। भाजपा की सरकार बनने पर यहां चल रहे अवैध बूचड खाने हटाये जायेंगे क्योंकि पूरा प्रदेश अवैध पशु तस्करी से परेशान है।
 
योगी ने कहा कि भाजपा 'सबका साथ सबका विकास' के नारे पर चलती है, हमने जो कहा वो किया। लाखों लोगों के जनधन खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि यदि मोहम्मदी में विकास हुआ होता तो यहां जिला बनाने के लिए जनता आन्दोलन नहीं करती। भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश का चहुओर विकास कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा।
 
निघासन विधानसभा मे आयोजित जनसभा मे अपने बीस मिनट के भाषण में योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी सरकार के दौरान किसान बर्बाद हो गया। सपा और बसपा ने प्रदेश में अराजकता, अपराध और भ्रष्टाचार का माहौल पैदा किया है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसी जाति, क्षेत्र, धर्म, समुदाय और वर्ग विशेष के लिए काम नहीं करती, बल्कि गरीबों, किसानों एवं नौजवानों के लिए काम करती है।
 
योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। इसके विपरीत भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास का है। भाजपा सरकार सभी को सुरक्षा की गारंटी भी देती है। मोदी ने पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब देने की बात कही थी तो सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए उसकी धरती पर जाकर करारा जवाब दिया है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने दागी 40 मिसाइलें, इजराइल ने 2 F5 फाइटर प्लेन को मार गिराया

Weather Update : बिहार से राजस्थान तक कई राज्य पानी पानी, मंडराया बाढ़ का खतरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

ईरानी विदेश मंत्रालय का दावा, अमेरिका ने छेड़ा खतरनाक युद्ध

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ का कहर, 50 से ज्यादा गांव जलमग्न, 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

अगला लेख