Hanuman Chalisa

योगी आदित्यनाथ का सवाल, आखिर यह कैसी धर्मनिरपेक्षता है...

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2017 (15:37 IST)
लखनऊ। अपने तेजतर्रार बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा के फायरब्रांड नेता और गोरखपुर से लगातार 5 बार के सांसद योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने हर योजना समाज के अंतिम व्यक्ति को केंद्र में रखकर बनाई है, जाति और धर्म पर बिना किसी भेद के, फिर भी हमें (भाजपा) सांप्रदायिक कहा जाता है। उन्होंने इसी क्रम में कहा कि सपा-बसपा हर काम जाति और धर्म-मजहब के आधार पर करते हैं, फिर भी स्वयं को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं। आखिर यह कैसी धर्मनिरपेक्षता है?
 
अयोध्या, काशी और मथुरा के बारे में हुए सवाल पर योगी ने कहा कि तीनों पवित्र स्थान हैं। अयोध्या में अब तक जो हुआ है, रामभक्तों ने किया है, आगे भी जो भी होगा, रामभक्त ही करेंगे। वे वही मुद्दे उठाते हैं, जो जनता से सीधे जुड़े होते हैं और आगे भी वे ऐसा करते रहेंगे।
 
पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों से हिन्दुओं के कथित पलायन के सवाल को जोर-शोर से उठाने वाले योगी ने इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि वे वही मुद्दे उठाते हैं, जो जनता से जुड़े होते हैं। यह भी कहा कि लगभग 2 दर्जन कस्बे ऐसे हैं, जहां यह बात साफ दिखती है। जनसांख्यिकी असंतुलन यहां एक सच्चाई है जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।
 
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ के रूप में जारी पार्टी के घोषणा पत्र में पलायन, तीन तलाक, समेत तमाम मुद्दों के जिक्र पर योगी ने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े हर मुद्दे उठाती है और उठाएगी। 
 
यह पूछे जाने पर कि भाजपा तीन तलाक के मुद्दे पर प्रदेश में सरकार बनने पर अदालत में पार्टी बनने की बात क्यों कह रही है? आदित्यनाथ ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए समाज की हर महिला के हित की रक्षा आवश्यक है। यह भी कहा कि यदि शरीर का कोई भी हिस्सा कमजोर हो तो शरीर पूरी तरह मजबूत नहीं हो सकता। 
 
योगी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सपा, बसपा के 14 साल के शासनकाल में अराजकता बढ़ी है, किसान बदहाल हुआ है और युवक बेरोजगार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में असुरक्षा का वातावरण है, किसान आत्महत्या करने और युवक पलायन के लिए मजबूर हैं। भाजपा ने संकल्प पत्र में जनता से जुड़े हर मुद्दे को उठाया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

EV Scooter खरीदने से पहले जान लें, कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

अगला लेख