Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP: अखिलेश यादव के हारने पर युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

हमें फॉलो करें UP: अखिलेश यादव के हारने पर युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
, शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (14:50 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 मार्च को साफ होने के बाद यूपी में एक बार फिर भाजपा ने प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाई। भाजपा की इसी जीत और सपा को मिली करारी हार से आहत एक युवक ने नतीजों के तुरंत बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलते ही उसके परिजनों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
चिनहट (लखनऊ) के रहने वाले विजय यादव उर्फ नरेंद्र विभूतिखंड के अवध बस अड्डे के बगल में स्थित पारिजात अपार्टमेंट के सामने चाय का ठेला लगाता है। विजय ने बुधवार को एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उसने कहा था कि अगर 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनी तो वो जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा और चुनाव परिणाम के बाद गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे उसने पारिजात अपार्टमेंट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तड़पता हुआ देखकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। विजय के परिवार ने उसे लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा की बंपर जीत पर बोले प्रशांत किशोर- विपक्ष साहेब की चाल में ना फंसे, असली लड़ाई 2024 में