दिल्ली में रोका अखिलेश का हेलीकॉप्टर, कहा-हारती हुई भाजपा की हताशा भरी साजिश

Webdunia
शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (16:05 IST)
लखनऊ। सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि बिना कोई कारण बताए उनके हेलीकॉप्टर को दिल्‍ली में रोककर रखा गया है जिससे वह चुनाव संबंधी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए मुजफ्फरनगर नहीं जा पाने के कारण दिल्ली में फंसे हैं।
 
अखिलेश ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'मेरे हेलीकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता ने अभी यहाँ से उड़ान भरी है। यह हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है।'

<

मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है।

जनता सब समझ रही है… pic.twitter.com/PFxawi0kFD

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022 >
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।

<

सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा!

हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं… pic.twitter.com/RLrio4WNWm

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022 >उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव का राष्‍ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के साथ मुजफ्फरनगर में साझा संवाददाता सम्मेलन करने और कुछ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख