मुश्किल में अखिलेश यादव, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, FIR की मांग

Webdunia
रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (19:52 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए शाम 5 बजे तक 57.58 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के बीच भाजपा ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अखिलेश के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करने की मांग की है।
 
भाजपा ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि अखिलेश यादव ने मतदान केंद्र के 100 मीटर के भीतर राजनीतिक भाषण देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। पार्टी ने अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग भी की है।
 
आज अखिलेश यादव ने सैफई के बूथ संख्या 239 पर वोट डालने के बाद मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान मतदान स्थल के सौ मीटर के दायरे में अपनी पार्टी का प्रचार किया। भाजपा ने इसे धारा 126 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का उल्लंघन बताया।
 
उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ आज जसवंतनगर में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी से बाबा मुख्यमंत्री की विदाई होने वाली है। यूपी के किसान उन्हें माफ नहीं करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मैंने रिटायरमेंट पर कुछ नहीं कहा, संघ प्रमुख भागवत के यू-टर्न के मायने

डूबे गांव-कस्बे, टूटे पहाड़, कटरा से डोडा तक बारिश और बाढ़ से बेहाल जम्मू

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना को लेकर चौंकाने वाला विश्लेषण

Mohan Bhagwat : क्या RSS चला रहा है सरकार, BJP से संघ का मतभेद, क्या बोले मोहन भागवत

tvs orbiter : 158km की रेंज, टीवीएस का सबसे सस्ता स्कूटर, Ather Rizta, Ola S1x, Vida VX2 और Bajaj Chetak को देगा टक्कर

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख