यूपी के चुनावी समर में भाजपा ने उतारे प्रचार रथ, घर-घर जाकर लोगों से करेंगे संवाद

Webdunia
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (13:00 IST)
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर चुनाव आयोग की पाबंदियों के बीच उत्तर प्रदेश में भाजपा ने शनिवार को विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के लिए प्रचार रथों को रवाना किया जिसमें सवार 5-5 प्रतिनिधि सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे।
 
रिमझिम बारिश के बीच पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रचार रथों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रवाना किया। इस मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने भी प्रचार रथों को भाजपा के झंडे दिखाए।
 
प्रचार रथों में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया है जबकि गीतों के माध्यम से भाजपा को वोट देने की अपील की गई है। हर प्रचार रथ में भाजपा के पांच प्रतिनिधि सवार है जो घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे।
 
Koo App
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और सपा पर अपराधियों को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया वहीं भाजपा को सभ्य समाज का सच्चा शुभचिंतक बताते हुये फिर से जिताने की अपील की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख